411 REFERENCE · Wikipedia
हेट स्टोरी 3
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेट स्टोरी 3 हेट स्टोरी 3.jpeg फिल्म का पोस्टर विशाल पांड्या भूषण कुमार विक्रम भट्ट माधुरी बैनर्जी सुनील नायक ज़रीन खान डेज़ी शाह, करण सिंह ग्रोवर शरमन जोशी मिथून जीत गांगुली अंकित तिवारी आर्को प्रेवो मुखर्जी टी-सीरीज़ 2015 12 04 127 मिनट भारत हिन्दी 13.20 chttps://twitter.com/taran_adarsh/status/673024127335276544 taran adarsh on Twitter Twitter 10 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160305155333/https://twitter.com/taran_adarsh/status/673024127335276544 5 मार्च 2016 live 35.17 c(5 दिन)http://www.koimoi.com/box-office/hate-story-3-1st-tuesday-box-office-collections/ Hate Story 3 : 1st Tuesday Box Office Collections 7 December 2015 Koimoi 10 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151211023451/http://www.koimoi.com/box-office/hate-story-3-1st-tuesday-box-office-collections/ 11 दिसंबर 2015 live
हेट स्टोरी 3 एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य और निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म में करन सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान, और शरमन जोशी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 4 दिसम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
कहानी
यह कहानी एक बहुत अमीर व्यापारी आदित्य दीवान (शरमन जोशी) और उसकी पत्नी सिया दीवान (ज़रीन खान) से शुरू होती है। वह दोनों एक विक्रम दीवान (आदित्य का बड़ा भाई, जिसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।) नाम से एक अस्पताल का उदघाटन करते हैं। उसके बाद एक अंजान व्यक्ति सौरव सिंघानिया (करन सिंह ग्रोवर) एक उपहार स्वरूप उसे एक कार देता है और दावत हेतु आमंत्रित भी करता है। यहाँ वह आदित्य को व्यापार हेतु सहायता में बहुत पैसे देने और उसके बदले में उसकी पत्नी को एक रात साथ रहने के लिए कहता है। आदित्य उसके इस प्रस्ताव अस्वीकार करता है। इसके बाद सौरव उसे बर्बाद करने का प्रयास करता है।
वह आदित्य के फैक्ट्री में वहाँ काम करने वालों को कोला में कीटनाशक मिलाने बोलता है। इस कारण आदित्य को उसे बन्द करना पड़ता है। आदित्य इसका सारा आरोप वह अपने ही कंपनी में काम करने वाली काया (डेज़ी शाह) पर डाल देता है और उसे नौकरी से निकाल देता है। इसके बाद सौरव के साथ काया भी आ जाती है और बदला लेने में उसकी मदद करती है। सौरव उससे आदित्य के व्यापार के बारे में गोपनीय जानकारी मांगता है। काया इस तरह दिखाती है कि उसे सौरव से प्यार हो गया है। लेकिन बाद में पता चलता है कि काया अभी भी आदित्य के लिए काम कर रही होती है और सौरव को धोका दे रही है। सौरव भी उसे झूठी कहानी सुनाता है कि उसकी बहन आदित्य के कारण आत्महत्या कर ली थी।
एक दिन आदित्य काया को बहुत सारे पैसे एक नेता के पास ले जाने के लिए देता है, जिससे उसको व्यापार में फायदा हो। सौरव इस बारे में आयकर विभाग को बता देता है, जिससे आदित्य को बहुत बड़ा नुकसान होता है और वह अपने आप को बेसहारा महसूस करने लगता है। इसके बाद वह काया को आदित्य से बात करने और उसके लिए काम नहीं करने आदि बोलने के लिए बोलता है। काया जब आदित्य को फोन कर ये बात बताती है कि वह उसके लिए अब कोई काम नहीं करेगी। उसी समय सौरव उसको रिकॉर्ड कर लेता है। उसके कुछ ही समय बाद वह काया को गला दबाकर मार देता है और उसका आरोप आदित्य पर लगा देता है।
सौरव छुप कर उस फोन का रिकॉर्ड किया हुआ सबूत वहाँ रख देता है, जिससे पुलिस को वह आसानी से मिल सके। सभी सबूत आदित्य के खिलाफ हो जाते हैं और उसे जेल हो जाती है। सिया उसे इस हालत में नहीं देख पाती है और सौरव से एक रात सोने के बदले आदित्य के निर्दोष होने का सबूत लेने जाते हैं। उस रात वह सौरव के कंधे में उस निशान को देख कर आश्चर्य में पड़ जाती है। क्योंकि वह निशान आदित्य के बड़े भाई विक्रम (प्रियान्शु चटर्जी) के कंधे में भी रहता है। इसके बाद कहानी कुछ पीछे चले जाती है और इस बात का पता चलता है कि आदित्य और सिया ने मिल कर विक्रम को मार डाला था। ताकि उसके सारे पैसे हड़प सकें। उसके बाद सिया को एहसास होता है कि सौरव ही विक्रम है जो बदला लेने के लिए वापस आया है।
सौरव इसके बाद कहता है कि आदित्य को निर्दोष साबित करने के लिए उसे पेपर में हस्ताक्षर करने पड़ेंगे। जिससे सारा पैसा उसे वापस मिल सके। इसके बाद सिया उसकी बात मान लेती है और आदित्य जेल से आजाद हो जाता है। जेल से निकलने के बाद आदित्य और सिया दोनों अपने एक और जायदाद कि ओर जाते हैं, जिसमें उन लोग अपना पैसा लगाए रहते हैं। सौरव भी वहाँ आ जाता है और उसके बाद आदित्य और सौरव के बीच लड़ाई होती है। उसके बाद आदित्य और सिया को सौरव मार देता है।
अंत में पता चलता है कि सौरव असल में विक्रम नहीं, बल्कि उसका दोस्त करन है। विक्रम हवाई जहाज के दुर्घटना के कारण चल नहीं पाता है। इसके बाद उसका सबसे अच्छा दोस्त करन उसके इस हालत का बदला लेने का सोचता है। इसके बाद अस्पताल में विक्रम आता है और करन से बोलता है कि वह उसका सच में भाई है। खून से नहीं, दिल से।
कलाकार
करन सिंह ग्रोवर - सौरव सिंघानिया / करन सिंघानिया
शरमन जोशी - आदित्य दीवान
ज़रीन खान - सिया दीवान
डेज़ी शाह - काया शर्मा
प्रियान्शु चटर्जी - विक्रम दीवान
पुजा गुप्ता - "नींदें खुल जाती है" गाने में
शाइनी दीक्षित - आदित्य दीवान की सेक्रेटरी
संजय गांधी
पृथ्वी जुतशी - वाध्वानि
बंशीलाल डारा - "नींदे खुल जाती है" गाने में अभिनय
निर्माण
250px|अंगूठाकार|दाएँ|इस फिल्म की झलक जारी करते हुए। शरमन जोशी, ज़रीन खान, और करन सिंह ग्रोवर (बाएँ से दायें)
हेट स्टोरी 2 के सफल होने के बाद विशाल पाण्ड्य ने इसका अगला संस्करण बनाने के बारे में सोचा। यह टी सिरीज़ के साथ यह फिल्म बना रहे हैं।http://indianexpress.com/article/entertainment/screen/director-vishal-pandya-signs-a-three-film-deal-with-t-series/ संग्रहीत प्रति 13 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150626162452/http://indianexpress.com/article/entertainment/screen/director-vishal-pandya-signs-a-three-film-deal-with-t-series/ 26 जून 2015 live इसमें शुरू में शरमन जोशी को लिया गया लेकिन उनके पास समय नहीं होने के कारण गुरमीत चौधरी को कुछ समय के लिए लिया गया था। उसके बाद 26 फरवरी 2015 को शरमन जोशी इस किरदार को करने के लिए तैयार हो गए।
संगीत
फ़िल्म का संगीत [[मीत ब्र
.चटाचदर्स]], अमाल मलिक और बमन ने दिया है।
कमाई
डीएनए इंडिया के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन ₹9.72 करोड़ रुपये की कमाई की। 'Hate Story 3' rakes in Rs 9.72 crore at the box office on first day Latest News & Updates at Daily News & Analysis http://www.dnaindia.com/entertainment/report-hate-story-3-rakes-in-rs-972-crore-at-the-box-office-on-first-day-2152381 dna DNA 2015-12-06 en-US https://web.archive.org/web/20151208190727/http://www.dnaindia.com/entertainment/report-hate-story-3-rakes-in-rs-972-crore-at-the-box-office-on-first-day-2152381 8 दिसंबर 2015 live दूसरे दिन इसने कुल ₹10.5 रुपये की कमाई की।http://m.ibtimes.co.in/hate-story-3-saturday-box-office-collection-karan-sharmans-film-crosses-rs-20-crore-mark-2-days-658233 Hate Story 3 Saturday box office collection: Karan-Sharman's film crosses Rs 17 crore-mark in 2 days 6 December 2015 International Business Times, India Edition 4 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20160305041535/http://m.ibtimes.co.in/hate-story-3-saturday-box-office-collection-karan-sharmans-film-crosses-rs-20-crore-mark-2-days-658233 5 मार्च 2016 live वनइंडिया के अनुसार इसने सप्ताह भर में ₹26.82 रुपये की कमाई की है। Hate Story 3: Three Days Box Office Collection - Super Hit! http://www.filmibeat.com/bollywood/box-office/2015/hate-story-3-sunday-3-days-box-office-collection-report-207564.html www.filmibeat.com 2015-12-07 https://web.archive.org/web/20160304040841/http://www.filmibeat.com/bollywood/box-office/2015/hate-story-3-sunday-3-days-box-office-collection-report-207564.html 4 मार्च 2016 dead इसके अनुसार फिल्म ने पहले चार दिन में ₹31.22 की कमाई की। Hate Story 3, Four Days (Monday) Box Office Collection: Really Good! http://www.filmibeat.com/bollywood/box-office/2015/hate-story-3-monday-4-days-box-office-collection-really-good-207652.html www.filmibeat.com 2015-12-08 https://web.archive.org/web/20160304035838/http://www.filmibeat.com/bollywood/box-office/2015/hate-story-3-monday-4-days-box-office-collection-really-good-207652.html 4 मार्च 2016 dead इस फिल्म ने पांचवें दिन में ₹3.95 करोड़ का कारोबार कर के कुल ₹35.17 कमाने में सफल रहा।http://www.koimoi.com/box-office/hate-story-3-1st-tuesday-box-office-collections/ Hate Story 3 : 1st Tuesday Box Office Collections Koimoi 26 December 2015 https://web.archive.org/web/20151211023451/http://www.koimoi.com/box-office/hate-story-3-1st-tuesday-box-office-collections/ 11 दिसंबर 2015 live इस फिल्म ने सप्ताह के अंत तक कुल ₹42.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने लगभग कुल ₹55 करोड़ रुपये की कमाई की। Box Office – Hate Story 3 And Tamasha – The Final Numbers http://www.koimoi.com/box-office/box-office-hate-story-3-and-tamasha-the-final-numbers/ Koimoi 2015-12-21 https://web.archive.org/web/20160402175701/http://www.koimoi.com/box-office/box-office-hate-story-3-and-tamasha-the-final-numbers/ 2 अप्रैल 2016 live
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2015 में बनी हिन्दी फ़िल्म