Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्राज़ील का भूगोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|ब्राज़ील का मानचित्र ब्राज़ील का भूगोल से आशय ब्राज़ील में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण अमेरिका पर स्थित यह देश अपने 8,514,877 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग 216 मिलियन जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में सातवां स्थान पर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। ब्राज़ील की भूमि सीमाएँ अर्जेण्टीना, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, कोलम्बिया, वेनेज़ुएला, गयाना, सूरीनाम और फ्रांसीसी गुयाना का फ़्रेंच क्षेत्र के साथ साझा होती हैं। ब्राज़ील की भौगोलिक संरचना और बायोम में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके दक्षिण पूर्व में अटलांटिक वन हैं तो दूसरी ओर और पूर्व में विस्तृत अटलांटिक महासागर, एक ओर इसके केंद्रीय में सेराडो है, एक ओर इसके पूर्वोत्तर में काटिंगा है, एक ओर इसके पश्चिम में पैंटानल है और एक ओर इसके उत्तर में अमेज़न वर्षावन है।https://educa.ibge.gov.br/jovens/conheca-o-brasil/territorio/18307-biomas-brasileiros.html IBGE - Educa Jovens Azevedo Ana Laura Moura dos Santos IBGE Educa Jovens pt-br https://web.archive.org/web/20230522005527/https://educa.ibge.gov.br/jovens/conheca-o-brasil/territorio/18307-biomas-brasileiros.html 2023-05-22 2023-10-03 live ब्राज़ील का सबसे ऊंचा शिखर पिको दा नेबलीना है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2,994 मीटर है।https://revistaazul.voeazul.com.br/destinos/ponto-mais-alto-do-brasil/ Pico da Neblina: conheça o ponto mais alto do Brasil e saiba como chegar lá! 2022-08-15 Revista Azul pt https://web.archive.org/web/20230106143032/https://revistaazul.voeazul.com.br/destinos/ponto-mais-alto-do-brasil/ 2023-01-06 live 2023-10-03 अवस्थिति एवं विस्तार ब्राज़ील की निरपेक्ष अवस्थिति 5° 16' उ. से 33° 45' द. अक्षांश तक और 34° 47' प. से 73° 58' प. देशान्तर के मध्य है। इसकी उत्तर से दक्षिण लम्बाई 4,397 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 4,320 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 16,900 किमी तथा समुद्र तट की लम्बाई 7,491 किमी है। कुल क्षेत्रफल 8,514,877 वर्ग किमी है। ब्राज़ील का सबसे उत्तरी बिंदु अइला नदी और सबसे दक्षिणी बिंदु चुइ धारा तथा सबसे पूर्वी बिंदु जोआओ पेसोआ शहर और सबसे पश्चिमी बिंदु मोआ नदी है।https://brasilescola.uol.com.br/brasil/pontos-extremos-do-brasil.htm Pontos extremos do Brasil: quais são eles? Brasil Escola pt-br 2023-10-03 सन्दर्भ श्रेणी:ब्राज़ील श्रेणी:ब्राज़ील का भूगोल