411 REFERENCE · Wikipedia
आलमा माटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|कोलम्बिया विश्वविद्यालय में आलमा माटर की प्रतिमा
आलमा माटर (लातिनी और अंग्रेज़ी: alma mater) प्राचीन रोम में देवी माँ के लिए प्रयोग होने वाला एक नाम था जिसका लातिनी भाषा में अर्थ 'पोषक (पोषण करने वाली) माता' है। रोमन संस्कृति में इसका प्रयोग विशेषकर सिरीस (Ceres) और सिबली (Cybele) नामक देवियों के लिए होता था और बाद में ईसाई धर्म में इसे मरियम (ईसा मसीह की माँ) के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।AMO, AMAS, AMAT & More, Eugene Ehrlich, pp. 39, HarperCollins, 1993, ISBN 978-0-06-272017-7, ... nourishing mother ... applied by Romans to Ceres, goddess of growing vegetation; to Cybele, a nature goddess ... Roman poets referred to the country of their birth as alma mater. Today, the expression is used to refer to one's college or university, and more narrowly, to the official song, statue, or other symbol of the institution ... आधुनिक युग में इसका प्रयोग लोग उस विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय के लिए करते हैं जहाँ वे पढ़े हों या उत्तीर्ण हुए हों। इस 'मातृसंस्था' रूप में 'आलमा माटर' बहुत से विद्यालय-गान और आदर्श वाक्यों में मिलता है और कभी-कभी ऐसे विद्यालय-गानों का शीर्षक भी होता है।Alma mater - Definition and More from the Free Merriam-Webster Dictionary https://web.archive.org/web/20120419200234/http://www.merriam-webster.com/dictionary/alma+mater?show=0&t=1310427506 19 अप्रैल 2012 Merriam-Webster Dictionary. Retrieved July 11, 2011. कभी-कभी यह देवी की प्रतिमा के रूप में भी कॉलेजों में देखा जा सकता है।
सरस्वती से तुलना
कुछ समीक्षकों ने 'आलमा माटर' में 'विद्या की देवी' के निहित अर्थ की तुलना भारतीय संस्कृति में सरस्वती से की है। उदाहरण के लिए ब्रिटिश शिक्षक पैट्रिक गॅड्स (Patrick Geddes, १८५४-१९३२) ने सरस्वती देवी को 'भूत और भविष्य के सभी सच्चे विश्वविद्यालयों की आलमा माटर' बुलाते हुए उनकी प्रतिमा इंदौर में बन रहे एक विश्वविद्यालय में स्थापित करने की मांग रखी थी।The Outlook Tower: Essays on Urbanization in Memory of Patrick Geddes, Sir Patrick Geddes, John Vincent Ferreira, pp. 30, Popular Prakashan, 1976, ISBN 978-81-7154-109-6, ... we are justified in planning a site for the pedestal of Saraswati in the centre of our Museum and Library quadrangle ... she is Alma Mater if all true universities, past and possible ...
इन्हें भी देखें
लातिनी भाषा
विश्वविद्यालय
सन्दर्भ
2
श्रेणी:लातिनी के सूत्रवाक्य
श्रेणी:शिक्षा-सम्बन्धी शब्द और वाक्यांश
श्रेणी:विद्यार्जन (अकादमीकि)