Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीरा लाल शास्त्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीरालाल शास्त्री 1889 11 24 y जोबनेर, जयपुर जिला 1974 12 28 प्रथम राजस्थान के मुख्यमंत्री 7 अप्रैल 1949 5 जनवरी 1951 कोई नही सी एस वेंकटाचारी प्रधानमंत्री, वृहद राजस्थान 1949 माणिक्यलाल वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पण्डित हीरालाल शास्त्री (24 नवम्बर 1899 - 28 दिसम्बर 1974)) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी तथा राजनेता तथा वनस्थली विद्यापीठ के संस्थापक थे। वे राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री (30 मार्च 1948 से 5 जनवरी 1951 तक) बने। आत्मकथा:- प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र प्रसिद्ध गीत :- प्रलय प्रतीक्षा नमो नमो (1930) जीवन परिचय हीरालाल शास्त्री का जन्म 24 नवम्बर 1899 को जयपुर जिले में जोबनेर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा जोबनेर में हुई। 1920 में उन्होंने साहित्य-शास्त्री की डिग्री प्राप्त की। 1921 में जयपुर के महाराज कालेज से बी.ए. किया और वे इस परीक्षा में सर्वप्रथम आए। हीरालाल की बचपन से ही यह उत्कट अभिलाषा थी कि वे किसी गाँव में जाकर दीन-दलितों की सेवा सेवा में अपना सारा जीवन लगा दें। हालाँकि 1921 में वे जयपुर राज राज्य सेवा में आ गए थे और बड़ी तेजी से उन्नति करते हुए गृह और विदेश विभागों में सचिव बने थे, फिर भी 1927 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्हेंने बड़ी मेहनत, कार्यकुशलता और निर्भीकता से काम किया था। राजनीतिक जीवन हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 7 अप्रेल 1949 को इन्होंने राजस्थान का प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया। इनका जन्म जोबनेर(जयपुर) मे हुआ। 26 जनवरी 1950 तक इनका पदनाम प्रधानमंत्री था, फिर संविधान लागू होने पर इनका पदनाम मुख्यमंत्री हो गया। सवतंत्रता से पूर्व हीरालाल शास्त्री जयपुर प्रजामंडल मे सक्रिय थे। इन्हें भी देखें वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान के मुख्यमंत्री भारत के मुख्यमंत्रियों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पण्डित हीरालाल शास्त्री श्रेणी:राजस्थान श्रेणी:राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ