411 REFERENCE · Wikipedia
यहूदा का विश्वासघात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|280x280पिक्सेल|यहूदा याजकों के साथ सौदा करता, दुच्चो रचित चित्रकला, प्रारंभिक 14वीं शताब्दी
अंगूठाकार|297x297पिक्सेल|यहूदा का विश्वासघात, लिप्पो मेम्मी रचित भित्तिचित्र, 14वीं शताब्दी
यहूदा का विश्वासघात बाइबिल में एक उपकथा है, जो सभी तीन समदर्शी सुसमाचारों, मत्ती 26:14-16, मरक़ुस 14:10-11 और लूक़ा 22:1-6 में उल्लिखित है। यह बताता है कि कैसे यहूदा इस्करियोती ने यीशु को धोखा देने के लिए यहूदी प्रधान याजकों के साथ सौदा किया था।All the Apostles of the Bible by Herbert Lockyer 1988 0-310-28011-7 pages 106–111
विवरण
मत्ती के सुसमाचार में लिखा है कि यहूदा को तीस चाँदी के सिक्के मिलेःतब यहूदा इस्करियोती ने, जो बारह चेलों में से एक था, प्रधान याजकों के पास जाकर कहा, “यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूँ तो मुझे क्या दोगे?” उन्होंने उसे तीस चाँदी के सिक्के तौलकर दे दिए। और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।मत्ती 26:14-16मरक़ुस और लूक़ा के सुसमाचारों में कोइ दाम नहीं बताया गया है। लूक़ा का सुसमाचार कहता है कि शैतान ने यहूदा के अंदर गया और उसे याजकों के साथ सौदा करवाया:अखमीरी रोटी का पर्व जो फसह कहलाता है, निकट था; और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसको कैसे मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे। तब शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था। उसने जाकर प्रधान याजकों और पहरुओं के सरदारों के साथ बातचीत की कि उसको किस प्रकार उनके हाथ पकड़वाए। वे आनन्दित हुए, और उसे रुपये देने का वचन दिया। उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा कि जब भीड़ न हो तो उसे उनके हाथ पकड़वा दे।Luke 22:6 NIV
यह भी देखें
यीशु का कालक्रम
यीशु का जीवन
तीस चाँदी के सिक्के
यहूदा का चुम्मा
यहूदा का सुसमाचार
संदर्भ
श्रेणी:यहूदा इस्करियोती