411 REFERENCE · Wikipedia
बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|यह बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर की अंदरूनी तस्वीर है।
बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर (Beijing Electron Positron Collider, संक्षिप्त:BEPC) एक इलेक्ट्रॉन-पोजीट्रान संघट्ट है, एक प्रकार का कण त्वरक जो चीन में स्थित है। इसकी स्थापना चीन में १९८४ में की गई। २००४ से २००९ तक इसके द्वितीय संस्करण (BEPC-II) का निर्माण किया गया। यह मुख्य रूप से उच्च ऊर्जा भौतिकी के शोध कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है जिसमें विकिरण की समकालिकता का अध्ययन किया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय संघट्ट प्रयोगों की तुलना में इसके कणों का मध्यम उर्जा मान नाभिकीय भौतिकी प्रयोगों में भी उपयोगी है। यह प्रयोग अपने उन्नत स्तर के ऊर्जा क्षेत्र के लिए भौतिकी में अन्तरराष्ट्रीय आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
निर्माण और संचालन
१९७२ में चीनी विज्ञान अकादमी की स्थापना पर उच्च ऊर्जा भौतिकी के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च ऊर्जा त्वरक के निर्माण का अनुमोदन किया गया। लेकिन किसी कारणवश यह कार्य बंद कर दिया गया।http://www.bulletin.cas.cn/gkml/2008D4Q/dqml/dkxzz/201002/t20100226_2784628.html बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर चीनी विज्ञान अकादमी शेंग चेन पेंग ज़िलोंग 2008 चीनी 18 जून 2013 1 अप्रैल 2022 https://web.archive.org/web/20220401070426/http://www.bulletin.cas.cn/gkml/2008D4Q/dqml/dkxzz/201002/t20100226_2784628.html dead
१९८३ में राज्य परिषद की मंजूरी के पश्चात एक 2 × 2.2GeV इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान संघट्ट का निर्माण करने की अनुमति मिल गयी जिसका नाम बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर रखा गया।http://www.ihep.ac.cn/xuemi/guojia-lab/e+e-/gaikuang.htm बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर प्रेक्षण चीनी विज्ञान अकादमी चीनी 18 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130105033034/http://www.ihep.ac.cn/xuemi/guojia-lab/e+e-/gaikuang.htm 5 जनवरी 2013 deadhttp://www.ihep.ac.cn/xuemi/duizhuangji/index.htm बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर चीनी विज्ञान अकादमी चीनी 18 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130108220154/http://www.ihep.ac.cn/xuemi/duizhuangji/index.htm 8 जनवरी 2013 dead
नवीकरण परियोजना
१९९९ में इसकी प्रथम नविनीकरण योजना आरम्भ की गयी जो २००४ से २००९ तक काम में लिया गया। २००९ से इसके पुनः नवीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसे BEPC-III कहा जा रहा है। इस नव परिवर्तन के पश्चात बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर, विश्व के उन्नत संघट्ट प्रयोगों में से एक होगा।http://news.163.com/09/0718/12/5EGLKL6N000120GR.html बीजिंग इलेक्ट्रॉन पोजीट्रान कोलाइडर अपग्रेड 2009-07-18 19 जून 2013 चीनी https://web.archive.org/web/20180421030821/http://news.163.com/09/0718/12/5EGLKL6N000120GR.html 21 अप्रैल 2018 live
सन्दर्भ
श्रेणी:चीन में विज्ञान और तकनीकी
श्रेणी:बीजिंग के भवन और स्थापत्य
श्रेणी:कण भौतिकी