411 REFERENCE · Wikipedia
रोसारियो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|रोसारियो, मायागुएज़, प्यूर्टो रिको लोकेटर मानचित्र
रोसारियो (स्पेनिश उच्चारण: [roˈsaɾjo]) मध्य अर्जेंटीना के सैन्टा फै प्रान्त का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर ब्यूनस आयर्स से 300 किमी (186 मील) उत्तर-पश्चिम में पराना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह ब्यूनस आयर्स और कॉर्डोबा के बाद देश का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। एक बढ़ते और महत्वपूर्ण महानगरीय क्षेत्र के साथ ग्रेटर रोसारियो की अनुमानित जनसंख्या 2020 तक 1,750,000 है।रोसारियो पॉपुलेशन http://poblacion.population.city/argentina/rosario/ पॉपुलेशनसिटी 31 जनवरी 2025 19 जुलाई 2020 19 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200719112212/http://poblacion.population.city/argentina/rosario/ bot: unknown
रोसारियो के मुख्य आकर्षणों में आर्ट नोव्यू और आर्ट डेको वास्तुकला है जिसे सैकड़ों आवासों, घरों और सार्वजनिक भवनों में संरक्षित किया गया है। यह शहर पुरस्कार विजेता अर्जेटीनी फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का जन्मस्थान होने के कारण भी प्रसिद्ध है।लियोनेल मेसी https://www.britannica.com/biography/Lionel-Messi ब्रिटानिका 31 जनवरी 2025 19 दिसम्बर 2024 19 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241219140703/https://www.britannica.com/biography/Lionel-Messi bot: unknown
इतिहास
हालांकि शहर की स्थापना की कोई स्पष्ट तिथि या कोई आधिकारिक स्वीकृति नहीं है फिर भी अधिकांश टिप्पणीकारों का कहना है कि रोसारियो की स्थापना 7 अक्टूबर 1793 को हुई थी।हिस्ट्री ऑफ रोसारियो http://argentinaturistica.com/rosiresenia.htm अर्जेंटीनाटूरिस्टा 31 जनवरी 2025 20 फरवरी 2009 20 फ़रवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090220171500/http://argentinaturistica.com/rosiresenia.htm bot: unknown इस शहर को आधिकारिक तौर पर 3 अगस्त 1852 को एक शहर घोषित किया गया उस समय इसे पागो डे लॉस अरोयोस (धाराओं की भूमि) के रूप में जाना जाता था।
1820 के बाद अर्जेंटीना में हुए गृहयुद्ध से सांता फै प्रांत को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। जनसांख्यिकी वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी थी। इस अवधि के दौरान रोसारियो एक छोटी सी बस्ती थी और सांता फै शहर ब्यूनस आयर्स के रास्ते में एक पड़ाव था।
इन्हें भी देखें
कॉन्सेप्सिओन
अर्जेण्टीना
ब्यूनस आयर्स
सन्दर्भ
श्रेणी:अर्जेण्टीना
श्रेणी:भूगोल