Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भास्कर प्रथम का ज्या सन्निकटन सूत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|इस चित्र में sine (x) ठीक-ठीक मान के साथ भास्कर प्रथम की विधि से sine (x) के मान को ०.२ से शिफ्ट करके चित्रित किया गया है। इससे भास्कर की विधि (सूत्र) की शुद्धता का पता चलता है। शिफ्ट किया हुआ वक्र 4x(180 − x)/(40500 − x(180 − x)) − 0.2 और sin x + 0.2 दोनों sin x के बिल्कुल जैसा दीखते हैं। भारत के महान गणितज्ञ भास्कर प्रथम ने अपने 'महाभास्करीय' नामक ग्रंथ में त्रिकोणमितीय फलन ज्या य (Sin x) का मान निकालने का एक परिमेय व्यंजक दिया हैhttp://www-history.mcs.st-and.ac.uk/Biographies/Bhaskara_I.html Bhaskara I J J O'Connor and E F Robertson November 2000 School of Mathematics and Statistics University of St Andrews, Scotland 22 April 2010 https://web.archive.org/web/20100323052236/http://www-history.mcs.st-and.ac.uk/Biographies/Bhaskara_I.html 23 मार्च 2010 dead। यह पता नहीं है कि भास्कर ने यह सन्निकटन सूत्र कैसे निकाला होगा। किन्तु गणित के अनेकों इतिहासकारों ने अपने-अपने अनुमान लगाये हैं कि भास्कर ने यह सूत्र किस प्रकार निकाला होगा। यह सूत्र सुन्दर एवं सहज है तथा इसके द्वारा Sin x का पर्याप्त शुद्ध मान प्राप्त होता है।Glen Van Brummelen The mathematics of the heavens and the earth: the early history of trigonometry https://archive.org/details/mathematicsofhea0000vanb Princeton University Press 2009 978-0-691-12973-0 (p.104) महाभास्करीय में आठ अध्याय हैं। सातवें अध्याय के श्लोक १७, १८ और १९ R.C. Gupta 1967 Bhaskara I' approximation to sine Indian Journal of HIstory of Science 2 2 http://www.new.dli.ernet.in/rawdataupload/upload/insa/INSA_1/20005af0_121.pdf 20 April 2010 dead https://web.archive.org/web/20120316083451/http://www.new.dli.ernet.in/rawdataupload/upload/insa/INSA_1/20005af0_121.pdf 16 March 2012 dmy-allमें उन्होने sin x का सन्निकट मान (approximate value) निकालने का निम्नलिखित सूत्र दिया है- इस सूत्र को उन्होने आर्यभट्ट द्वारा दिया हुआ बताया है। इस सूत्र से प्राप्त ज्या य के मानों का आपेक्षिक त्रुटि 1.9% से कम है। (अधिकतम विचलन जो पर होता है।)George Gheverghese Joseph A passage to infinity : Medieval Indian mathematics from Kerala and its impact SAGE Publications India Pvt. Ltd. New Delhi 2009 978-81-321-0168-0 (p.60) मख्यादिरहितं कर्मं वक्ष्यते तत्समासतः। चक्रार्धांशकसमूहाद्विधोध्या ये भुजांशकाः॥१७॥ तच्छेषगुणिता द्विष्टाः शोध्याः खाभ्रेषुखाब्धितः। चतुर्थांशेन शेषस्य द्विष्ठमन्त्य फलं हतम् ॥१८॥ बाहुकोट्योः फलं कृत्स्नं क्रमोत्क्रमगुणस्य वा। लभ्यते चन्द्रतीक्ष्णांश्वोस्ताराणां वापि तत्त्वतः ॥१९॥ ( अनुवाद : प्लोफ्कर (Plofker) ने इसका अनुवाद निम्नलिखित किया है- Kim Plofker, Mathematics in Ancient India, Princeton University Press, 2008, page 81 The degree of the arc, subtracted from the total degrees of half a circle, multiplied by the remainder from that [subtraction], are put down twice. [In one place] they are subtracted from sky-cloud-arrow-sky-ocean [40500]; [in] the second place, [divided] by one-fourth of [that] remainder [and] multiplied by the final result [i.e., the trigonometric radius].”) इन्हें भी देखें आर्यभट की ज्या सारणी माधव की ज्या सारणी बाहरी कड़ियाँ Bhaskar I's approximation to Sine (RC Gupta , BIT Ranchi) सन्दर्भ श्रेणी:त्रिकोणमिति श्रेणी:भारतीय गणित श्रेणी:गणित का इतिहास श्रेणी:ज्यामिति का इतिहास