411 REFERENCE · Wikipedia
रेवन्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेवन्त भगवान सूर्य के सरण्यू के गर्भ से उत्पन्न पुत्र थे। ये भगवान सूर्य की सभी संतानों में सबसे छोटे थे। शनि , यम , अश्विनी कुमार , श्राद्धदेव मनु और सवर्णि मनु इनके बड़े भाई थे। अनेक ग्रंथों के अनुसार ये पितृभक्त थे तथा ब्रह्मचारी रहकर ये अपने पिता सूर्य की सेवा में लगे रहते हैं। इनका जन्म भगवान सूर्य और सरण्यू के पुनः मिलन के बाद हुआ था।