411 REFERENCE · Wikipedia
२०२२ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
२०२२ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन भारत 50px अध्यक्षीय yes २०१७ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन २०१७ १७ अक्टूबर २०२२ निर्धारित किए जाने हेतु 9000 प्रदेश कांग्रेस समिति प्रत्यायुक्त गृह राज्य प्रदेश कांग्रेस समिति प्रत्यायुक्तों के मत सदस्यों के मत 150x150px शशि थरूर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केरल निर्धारित किए जाने हेतु निर्धारित किए जाने हेतु अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रतिशत निर्धारित किए जाने हेतु मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्नाटक निर्धारित किए जाने हेतु मध्य प्रदेश निर्धारित किए जाने हेतु निर्धारित किए जाने हेतु
२०२२ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के अध्यक्ष पद हेतु २०२२ में हो रहा निर्वाचन है। २०१९ में लोक सभा हेतु साधारण निर्वाचन में कांग्रेस की हार के उपरान्त तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के पदत्याग के कारण इस निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। गाँधी ने १० अगस्त २०१९ को अध्यक्ष पद से त्याग किया था। तदुपरान्त अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया था। कोविड-१९ विश्वमारी के कारण अध्यक्षीय निर्वाचन को २०२२ तक स्थगित कर दिया गया था। अगस्त २०२२ में कांग्रेस ने अक्टूबर २०२२ में निर्वाचन नियत किया।
निर्वाचन १७ अक्टूबर २०२२ को होगा एवं परिणाम १९ अक्टूबर २०२२ को अपेक्षित है।https://www.aajtak.in/india/delhi/story/election-for-congress-president-post-to-be-held-on-17th-october-counting-will-be-done-on-19th-october-ntc-1526779-2022-08-28 17 अक्टूबर को चुनाव, 19 को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष, CWC में इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा 2022-08-28 आज तक hi 2022-09-20https://www.amarujala.com/india-news/election-for-congress-president-post-to-be-held-on-17th-october-counting-will-be-done-on-19th-october Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्तूबर को, खुर्शीद बोले- राहुल अब भी पहली पसंद Amar Ujala hi 2022-09-20
निर्वाचन का कार्यक्रम
क्र० सं०कार्यक्रमदिनांक1.निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने की तिथि२२ सितंबर २०२२2.नामांकन करने की प्रथम तिथि२४ सितंबर २०२२3.नामांकन करने की अन्तिम तिथि३० सितंबर २०२२4.नामांकन पत्रों की जांच की तिथि१ अक्टूबर २०२२5.नामांकन वापस लेने की अन्तिम तिथि८ अक्टूबर २०२२6.निर्वाचन अभियान८ से १६ अक्टूबर २०२२7.मतदान की तिथि१७ अक्टूबर २०२२8.मतगणना की तिथि१९ अक्टूबर २०२२
पृष्ठभूमि
राहुल गांधी को सर्वसम्मति से २०१७ में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।https://www.aajtak.in/india/story/rahul-gandhi-congress-president-announcement-sonia-gandhi-gujarat-elections-475852-2017-12-11 राहुल गांधी बने कांग्रेस अध्यक्ष, मोदी ने भी दी बधाई, कहा- सफल हो कार्यकाल 2017-12-11 आज तक hi 2022-09-20 हालांकि, २०१९ के लोक सभा साधारण निर्वाचन में पार्टी के असंतोषजनक प्रदर्शन के बाद, गांधी ने पदत्याग कर दिया।https://www.bhaskarhindi.com//national/news/rahul-gandhi-has-resigned-as-congress-president-rahul-gandhi-live-update-congress-new-president-72150 राहुल गांधी ने छोड़ा कांग्रेस अध्यक्ष पद, इस्तीफा मंजूर होने तक बने रहेंगे अध्यक्ष Hindi Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar Hindi hindi 2022-09-20 सोनिया गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने अनन्तिम अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया था। सोनिया गांधी।https://www.amarujala.com/india-news/sonia-gandhi-again-became-interim-president-of-congress-gets-command-after-17-years-all-updates नए नेता के चयन तक सोनिया गांधी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, यह होंगी चुनौतियां Amar Ujala hi 2022-09-20 राहुल गांधी की माँ, और १९९८ से २०१७ तकदल की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं।https://www.aajtak.in/india/story/rahul-gandhi-elevation-when-sonia-gandhi-became-congress-president-474797-2017-12-04 19 साल पहले जब सोनिया बनी थीं अध्यक्ष, तब कहां खड़ी थी कांग्रेस? 2017-12-04 आज तक hi 2022-09-20
पिछला निर्वाचन
दल का पिछला अध्यक्षीय निर्वाचन २०१७ में हुआ था, जिसमें राहुल गांधी ने सर्वसम्मति से विजयी हुए थे। उससे पूर्व निर्वाचन २००१ में हुआ था, जब सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को ९७% के भारी अंतर से पराजित किया था।https://www.prabhatkhabar.com/national/congress-president-election-history-sonia-gandhi-vs-jitendra-singh-amh Congress President: 22 साल पहले सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ था मुकाबला, रोचक किस्सा पढ़ें Prabhat Khabar hi 2022-09-20 बिना किसी निर्वाचन के उन्हें बार-बार इस पद के लिए निर्वाचित किया गया था।
विवाद
पारदर्शिता पर विवाद
कोंग्रेस नेताओं मनीष तिवारी, शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ने अध्यक्षीय निर्वाचन की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे।https://hindi.news18.com/news/nation/congress-president-election-shashi-tharoor-manish-tewari-question-of-transparency-4525921.html कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, शशि थरूर समेत कई नेताओं ने उठाए सवाल 2022-08-31 News18 हिंदी hi 2022-09-20 20 सितंबर 2022 https://web.archive.org/web/20220920173126/https://hindi.news18.com/news/nation/congress-president-election-shashi-tharoor-manish-tewari-question-of-transparency-4525921.html dead इन काग्रेसियों ने अध्यक्षीय निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल के सदस्यों की सूची को प्रकाशित करने की माँग की थी। कांग्रेस सांसद तिवारी ने निर्वाचन में मत देने के लिए योग प्रत्यायुक्तों की सूची दल की वेबसाइट पर डालने को कहा था।
तिवारी ने ट्वीट किया था "मधुसूदन मिस्त्री जी से पूरे सम्मान से पूछना चाहता हूँ कि निर्वाचक सूची के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हुए बिना निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन कैसे हो सकता है? निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन का आधार यही है कि प्रत्यायुक्तों के नाम और पते कांग्रेस पार्टी की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से प्रकाशित होने चाहिए।"https://twitter.com/manishtewari/status/1564820923995549696 https://twitter.com/manishtewari/status/1564820923995549696 Twitter hi 2022-09-20 चिदंबरम ने निर्वाचन पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए ट्वीट कर लिखा था "प्रत्येक निर्वाचन के लिए एक सुपरिभाषित और स्पष्ट निर्वाचक मंडल की आवश्यकता होती है। निर्वाचक मंडल के गठन की प्रक्रिया भी स्पष्ट, सुपरिभाषित और पारदर्शी होनी चाहिए। एक तदर्थ निर्वाचक मंडल कोई निर्वाचक मंडल नहीं है।"https://twitter.com/kartipc/status/1564812147095642112 https://twitter.com/kartipc/status/1564812147095642112 Twitter hi 2022-09-20 इसका तिवारी ने समर्थन किया।https://twitter.com/manishtewari/status/1564853400684359680 https://twitter.com/manishtewari/status/1564853400684359680 Twitter hi 2022-09-20 कई कांग्रेसियों ने इस माँग को सही बताया किन्तु तरीके को गलत कहा।https://www.aajtak.in/india/politics/story/congress-president-election-sandeep-dikshit-reply-on-manish-tewari-statement-ntc-1528729-2022-08-31 मनीष तिवारी की मांग वाजिब, प्रक्रिया पर सवाल उठाना गलत, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर बोले संदीप दीक्षित 2022-08-31 आज तक hi 2022-09-20 मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई, अब्दुल खालीक पार्टी ने दल के केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को इस विषय के सम्बन्ध में चिट्ठी भी लिखी थी।https://www.thelallantop.com/news/post/manish-tewari-shashi-tharoor-karti-chidambaram-letter-express-concern-over-fairness-in-congress-presidential-polls अध्यक्ष के चुनाव से पहले थरूर समेत 5 कांग्रेस नेताओं की चिट्ठी, बोले- पारदर्शिता की चिंता है The Lallantop en 2022-09-20
सन्दर्भ