Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निकोल औनापु मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|निकोल औनापु मान निकोल औनापु मान (Nicole Victoria Aunapu Mann; जन्म 27 जून 1977) नासा की प्रशिक्षण कक्षा 2013 में प्रशिक्षित एक अंतरिक्ष यात्री हैं। वह यू.एस. मरीन कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वह अमेरिकी नौसेना अकादमी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यू.एस.नेवल टेस्ट पायलट स्कूल से स्नातक हैं। मान एक एफ/ए 18 की पायलट हैं, जिन्होंने जुलाई २०१५ में अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार प्रशिक्षण पूरा किया था।NASA's Newest Astronauts Complete Training". NASA. July 9, 2015. Retrieved July 10, 2015. निकोल का जन्म २७ जून १९७७ को पेन्गग्रोव, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। वह २००२ में नौसेना एविएटर पंख से सम्मानित की गयी थीं और ईराक और अफगानिस्तान पर एक लड़ाकू पायलट के रूप में एफ/ए -18 एस में लड़ाकू मिशनों की उड़ान भरने वाले दो युद्ध यात्राओं पर भी गयी थीं। जब उन्हें नासा के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए स्वीकार किया गया था, तब वह मैरीलैंड में नौसेना वायु स्टेशन पैट्सेंट नदी में एफ/ए -18 लड़ाकू जेट पायलट के रूप में तैनात थीं। २०१३ में जब वह नासा के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में प्रशिक्षित हुई तब वह ६३०० से अधिक आवेदकों में से चयनित आठ उम्मीदवारों में से एक थीं।Kovner, Guy (June 18, 2013). "Nicole Aunapu Mann, Marine pilot, claims 1 of 8 NASA training slots". Santa Rosa Press Democrat. Retrieved January 14, 2016. और नासा ने यह भी कहा है कि वह एक ऐसी अंतरिक्षयात्री है जो क्षुद्रग्रह पर या मंगल ग्रह पर भेजे जाने के लिए बिलकुल प्रशिक्षित है।"Penngrove woman among newest astronauts". Petaluma360. June 17, 2013. Retrieved January 14, 2016 सन्दर्भ श्रेणी:महिला अंतरिक्ष यात्री श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1977 में जन्मे लोग