Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

३ मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 3 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 62वॉ (लीप वर्ष में 63 वॉ) दिन है। साल में अभी और 303 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1575 - मुगल बादशाह अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को पराजित किया। 1707 - मुगल साम्राज्य के अंतिम शक्तिशाली बादशाह औरंगज़ेब का निधन हुआ। 1716 - राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की। 1791 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तरी कैरोलिना में सिटका को मान्यता दी। 1799 - ब्रिटेन ने नेपल्स से एक संधि पर हस्ताक्षर किए। 1812 - अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया। 1845 - फ्लोरिडा संयुक्त राज्य अमेरिका का 27वाँ (कुछ स्रोतों में 28वाँ) राज्य बना। 1849 - यूएस डिपार्टमेंट ऑफ इंटीरियर की स्थापना हुई। 1857 - चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ। 1863 - अमेरिकी प्रांत के रूप में इडाहो को मान्यता मिली। 1865 - हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) की स्थापना हुई। 1871 - संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय मामलों के ब्यूरो की स्थापना हुई। 1875 - जॉर्जेस बिज़ेट का ओपेरा 'कारमेन' पहली बार पेरिस में प्रदर्शित हुआ। 1878 - ओटोमन साम्राज्य से बुल्गारिया ने सैन स्टेफानो की संधि के तहत स्वतंत्रता प्राप्त की। 1879 - टोंकिन में फ्रांसीसी कब्जे के खिलाफ एक विद्रोह शुरू हुआ। 1904 - पहली बार जर्मनी के कैसर विल्हेम द्वितीय की आवाज रिकॉर्ड हुई । 1913 - ग्रेट ब्रिटेन ने पहली बार आयकर लगाना शुरू किया। 1915 - नेशनल एडवाइजरी कमिटी फॉर एयरोनॉटिक्स (नाका, जो बाद में नासा बना) की स्थापना हुई। 1918 - जर्मनी और सोवियत रूस के बीच ब्रेस्ट-लिटोव्स्क की संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1923 - टाइम पत्रिका का प्रथम बार प्रकाशन हुआ। 1924- कैल्विन कूलेज व्हाइट हाउस से रेडियो संदेस प्रसारित करने वाले पहले अमेरिकि राष्ट्रपति बने। इस्लाम की सत्ता के परंपरागत उत्तराधिकारी पद खिलाफ़त का 1400 वर्षों के बाद तब अन्त हो गया जब अब्देल मजीद द्वितीय को पदच्युत कर उस्मानी साम्राज्य का अन्त कर दिया गया। 1931 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'द स्टार-स्पैंगल्ड बैनर' को अपना राष्ट्रीय गान घोषित किया। 1938 - सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज हुई। 1939 - मोहनदास करमचंद गाँधी ने मुंबई में निरंकुश शासन के विरोध में आमरण अनशन (भूख हड़ताल) शुरू किया। 1943 - महात्मा गांधी ने 21 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया। 1953 - क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई। 1961 – हसन द्वितीय मोरक्को के राजा बने। 1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1969 - अपोलो 9 अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में इंसान द्वारा पहली बार 'लूनर मॉड्यूल' का उपयोग किया। 1971 - भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 की शुरुआत हुई (हालांकि मुख्य युद्ध दिसंबर में हुआ था, लेकिन इस दिन तनाव बढ़ा और भारत ने बांग्लादेश मुक्ति बाहिनी को समर्थन दिया)। 1971 - चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। 1973 - वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते (CITES) पर हस्ताक्षर हुए। 1973 - ओडिशा में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। 1974 - तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 345 लोगों की मौत हुई। 1986 - ऑस्ट्रेलिया ने एक्ट पारित कर ब्रिटेन से पूरी तरह कानूनी स्वतंत्रता प्राप्त की। 1995 - संयुक्त राष्ट्र के शांति सेना ने सोमालिया द्वीप छोड़ा। 1999 – अब्दुल रहमान इस्राइल के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने वाले अरब मूल के पहले व्यक्ति बने। 2000 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल की सज़ा दी गई। 2001 - जॉर्जिया में अमेरिकी वायु सेना का C23 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर आक्रमण के मामले पर बहस की। 2005 - अमेरिकी रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने बिना रुके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। 2006 - श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वाँ टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वाँ अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। 2007 - पाकिस्तान ने हतफ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। 2008 - कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए भारत सरकार ने धन लक्ष्मी नामक योजना शुरू की। 2०09 - इस दिन को वर्गमूल दिवस के रूप में मनाया जाता है (03/03/09, जहाँ 3x3=9)। 2009 - पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हमलावरों ने गोलियां चलाईं। 2020 - कोरोनावायरस महामारी के कारण इटली ने सभी स्कूल और विश्वविद्यालय बंद कर दिए। जन्म 1455 - जॉन-II - पुर्तगाल के राजा। 1839 - जमशेदजी टाटा - भारत के महान उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक। 1847 - अलेक्जेंडर ग्राहम बेल - टेलीफोन के आविष्कारक। 1880 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध। 1902 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारी। 1923 - सदाशिव नाथोबा आठवले - मराठी लेखक। 1926 - रवि (संगीतकार) - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार। 1928 - बीजू पटनायक - भारतीय राजनेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री। 1931 - ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक। 1939 - एम.एल. जयसिंघे - भारतीय टेस्ट क्रिकेटर। 1947 - शकुंतला देवी - भारतीय 'मानव कैलकुलेटर'। 1951 - हिम्मतराव बावस्कर - महाराष्ट्र के चिकित्सक। 1955 - जसपाल भट्टी - प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता और कॉमेडियन। 1967 - शंकर महादेवन - भारतीय संगीतकार और गायक। 1971 - पंकज अडवाणी - प्रसिद्ध भारतीय स्नूकर और बिलियर्ड्स खिलाड़ी। 1976 - राइफ़लमैन संजय कुमार - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक। 1977 - अभिजीत कुंटे - भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर। 1980 - अन्ना चॅपमैन - रूसी जासूस। 1997 - योगेश कथुनिया - भारतीय पैरालम्पिक एथलीट। निधन 1703 - रॉबर्ट हुक - अंग्रेजी प्राकृतिक दार्शनिक और वास्तुकार। 1707 - औरंगज़ेब - भारत का अंतिम शक्तिशाली मुग़ल बादशाह। 1840 - शहज़ादा मिर्ज़ा - मुगल राजकुमार। 1887 - लॉरेंस स्टोन - अमेरिकी अभिनेता। 1919 - हरि नारायण आप्टे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार और कवि। 1948 - बालकृष्ण शिवराम मुंजे - स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष। 1967 - सरकार बर्वे - पूर्व वित्त मंत्री। 1970 - माइकल जे. बार्टलेट - अमेरिकी राजनीतिज्ञ। 1982 - फ़िराक़ गोरखपुरी - मशहूर उर्दू शायर (ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता)। 1986 - मोहिंदर सिंह रंधावा - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री और कला व संस्कृति के प्रवर्तक। 1991 - विलियम एच. हॉक - अमेरिकी राजनेता। 1995 - निखिल घोष - भारतीय तबला वादक। 1999 - गेरहार्ड हर्ज़बर्ग - जर्मन रसायनज्ञ (नोबेल पुरस्कार विजेता)। 2000 - रंजना देशमुख - मराठी फिल्म अभिनेत्री। 2002 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 2009 - यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र' - राजस्थान के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार। 2015 - डॉ. राष्ट्रबंधु - बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार। 2016 - मार्टिन क्रो - न्यूजीलैंड के क्रिकेटर। 2023 - सत्यब्रत मुखर्जी - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन [मार्च का इतिहास| श्रेणी:मार्च