411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय सार्वजनिक राजनय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत के परराष्ट्र मन्त्रालय ने 2006 में अपनी सार्वजनिक राजनय प्रभाग की स्थापना की। इसका लक्ष्य विश्व के विभिन्न देशों की सामान्य जनता के साथ भारत की राष्ट्रीय नीतियों को साझा करना और उन्हें भारत के विदेश नीति सम्बन्धी नीतिगत निर्णयों की पृष्ठभूमि को समझाने का यत्न करना है। भारतीय लोक राजनय का मुख्य लक्ष्य भारत की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देना तथा विद्वानों, थिंक टैंकों, टैंकों और मीडिया के साथ सम्पर्क बढ़ाना है। जनवरी 2014 में इसे परराष्ट्र मन्त्रालय के वाह्य प्रचार विभाग के साथ मिला दिया गया।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भारतीय राजनय का इतिहास
भारत के राजनयिक मिशनों की सूची
श्रेणी:भारत के वैदेशिक सम्बन्ध