Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इथियोपिया के उपविभाग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|400px|इथियोपिया के प्रदेश और अधिकृत नगर thumb|400px|इथियोपिया के प्रदेशों का एक और नक़्शा thumb|400px|इथियोपिया के प्रदेशों के अंचल (ज़ोन) पूर्वी अफ़्रीका का इथियोपिया देश प्रशासनिक रूप से प्रदेशों, अंचलों, ज़िलों और नगरपालिकाओं में विभाजित है। प्रदेश और अधिकृत नगर जातीय समुदायों के आधार पर इथियोपिया में ९ प्रदेश संगठित हैं जिन्हें अम्हारी भाषा में 'किलिलोच' कहा जाता है: अफ़ार (Afar, አፋር) अम्हारा (Amhara, አማራ) बेनिशंगुल-गुमुज़ (Benishangul-Gumuz, ቤንሻንጉል-ጉምዝ) गाम्बेला (Gambela, ጋምቤላ) हरारी (Harari, ሐረሪ) ओरोमिआ (Oromia, ኦሮሚያ) सोमाली (Somali, ሶማሌ) दक्षिणी राष्ट्र, राष्ट्रीयताएँ और जन क्षेत्र (Southern Nations, Nationalities, and Peoples' Region, ደቡብ ብሔሮች ብሔረሰቦችና ሕዝቦች ክልል) तिग्राय (Tigray, ትግራይ) इनके साथ देश में दो अधिकृत नगर भी हैं: अडिस अबाबा (Addis Ababa, አዲስ አበባ) डिरे डावा (Dire Dawa, ድሬ ዳዋ) अंचल इन ९ प्रदेशों को आगे ६८ अंचलों (ज़ोनों, zone, ዞን) में विभाजित किया गया है। ज़िले अंचलों को ज़िलों में बांटा गया है जो अम्हारी भाषा में 'वोरेडा' (woreda, ወረዳ) कहलाते हैं। कुल मिलाकर देश में ६७० ग्रामीण और १०० शहरी वोरेडा हैं। नगरपालिकाएँ (केबेले) केबेले ज़िलों को नगरपालिकाओं में बांटा जाता है। इन्हें अम्हारी भाषा में 'केबेले' (kebele, ቀበሌ) कहते हैं जिसका अर्थ 'मोहल्ले' होता है।Edmond J. Keller, Revolutionary Ethiopia: From Empire to People's Republic (Bloomington: Indiana University Press, 1991), pp. 234fThe Kebele System - Ethiopia - Fahamu Refugee Programme https://web.archive.org/web/20160305175841/http://www.refugeelegalaidinformation.org/sites/srlan/files/joomlaimages/Treiber_-_The_Kebele_System_Ethiopia_21.doc 5 मार्च 2016 , Magnus Treiber, Universität Bayreuth, ... The Kebele System is a tight system of neighbourhood administration and control in urban Ethiopia (‘kebele’ – Amharic for ‘neighbourhood’) ... Every neighbourhood in Ethiopia’s larger cities has its own Kebele office, comprising around 500 households per unit. Addis Ababa has 330 Kebeles, organised in 28 Woredas – the next higher administrative unit, equivalent to a district. Today’s Ethiopia contains more than 30.000 Kebeles in total. ... पुराने प्रान्त सन् १९४२ से १९९१ तक इथियोपिया १३ प्रान्तों में विभाजित था। १९४२ से पहले अन्य प्रान्तीय व्यवस्था थी। इन्हें भी देखें इथियोपिया सन्दर्भ श्रेणी:इथियोपिया के उपविभाग