411 REFERENCE · Wikipedia
पंडित कांशी राम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कांशी राम Revolutionary Pandit Kanshi Ram.jpg 1883 10 13 y मरौली कलां, पंजाब, ब्रितानी राज ( अब रूपनगर जिला, भारतीय पंजाब) 1915 3 27 1883 10 13 y लाहौर फाँसी पर लटकाने से
पंडित कांशीराम (13 अक्टूबर 1883 - 27 मार्च 1915) एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जो लाला हरदयाल और सोहन सिंह भकना के साथ ग़दर पार्टी की स्थापना करने वाले तीन प्रमुख सदस्यों में से एक थे। उन्होंने 1913 से 1914 तक गदर पार्टी की स्थापना से पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1914 में वे ग़दर विद्रोह के उद्देश्य से भारत लौटे। गदर विद्रोह के द्वारा प्रथम विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश भारतीय सेना में विद्रोह को भड़काने का प्रयास किया गया था।
फरवरी के असफल प्रयास के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में लाहौर षडयंत्र नाम से मुकदमा चला। कर्तार सिंह सराभा और विष्णु गणेश पिंगले के साथ पण्डित कांशी राम पर आरोप लगाया गया। 27 मार्च 1915 को उन्हें फांसी दे दी गई।
सन्दर्भ
श्रेणी:ब्रिटिश भारत द्वारा फाँसी पर लटकाए गए लोग
श्रेणी:१९१५ में निधन
श्रेणी:1883 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम
श्रेणी:ग़दर पार्टी
श्रेणी:Articles with hCards