411 REFERENCE · Wikipedia
दृश्यम् फिल्म्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दृश्यम् फिल्म्स Drishyam Films .png दृश्यम् फिल्म्स का लोगो भारत फिल्म मनोरंजन पेट्रीना डी'रोज़ियो मनीष मुंदड़ा Drishyam Films
दृश्यम् फिल्म्स एक फ़िल्म निर्माण कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी की स्थापना मनीष मुंदड़ा द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य उन फ़िल्म निर्देशकों को फ़िल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो मुख्यधारा मनोरंजन फ़िल्मों से इतर नए विषयों पर फिल्म बनाना चाहते हैं और जिनकी फ़िल्मों को विश्वमंच पर प्रस्तुत किया जा सके। वर्तमान में पेट्रीना डी'रोज़ियो इस कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
फ़िल्म निर्माण
दृश्यम फिल्म्स की पहली फ़िल्म आंखों देखी थी जिसका निर्देशन रजत कपूर ने किया था। यह फ़िल्म पुरस्कृत भी हुई थी। आंखो देखी की सफलता के बाद कंपनी ने प्रशांत नायर निर्देशित उमरीका फ़िल्म का निर्माण किया। उमरीका का प्रीमियर सनडांस फिल्म समारोह-2015 में किया गया जहां इस ऑडियंस च्वाइस अवार्ड से सम्मानित किया गया। Umrika wins Audience Award Sundance Film Festival http://movies.ndtv.com/bollywood/umrika-wins-audience-award-at-sundance-film-fest-736446 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171120055451/http://movies.ndtv.com/bollywood/umrika-wins-audience-award-at-sundance-film-fest-736446 20 नवंबर 2017 dead इसके बाद नागेश कुकुनूर निर्देशित धनक फिल्म का प्रीमियर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह-2015 में किया गया जहां इस फिल्म न सिर्फ सराहा गया बल्कि ग्रांड ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। Dhanak' wins big at Berlin Film Festival http://www.firstpost.com/bollywood/berlin-diary-nagesh-kukunoors-dhanak-wins-big-berlin-film-festival-2100861.html 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20161128062548/http://www.firstpost.com/bollywood/berlin-diary-nagesh-kukunoors-dhanak-wins-big-berlin-film-festival-2100861.html 28 नवंबर 2016 dead धनक भारत में 10 जून 2016 को रिलीज हुई। सनडांस और बर्लिन में सफलता के बाद नीरज घेवन निर्देशित दृश्यम की अगली फिल्म मसान का प्रीमियर कान्स में हुआ जहां इस फिल्म को सम्मानित किया गया। इस फिल्म को भारत में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। Indian debut movie ‘Masaan’ sparkles at Cannes Film Festival http://scroll.in/article/729515/indian-debut-movie-masaan-sparkles-at-cannes-film-festival-gets-two-awards 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171120051800/http://scroll.in/article/729515/indian-debut-movie-masaan-sparkles-at-cannes-film-festival-gets-two-awards 20 नवंबर 2017 dead
दृश्यम् फिल्म्स की अमित वी मसुरकर निर्दशित फिल्म न्यूटन (फिल्म) को 90वें ऑस्कर सम्मान समारोह के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक फिल्म के रूप में नामांकित किया गया है। IT’S JUNGLE RAJ NOW http://www.mumbaimirror.com/entertainment/bollywood/Its-jungle-Raj-now/articleshow/51285600.cms 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20160605110139/http://www.mumbaimirror.com/entertainment/bollywood/Its-jungle-Raj-now/articleshow/51285600.cms 5 जून 2016 dead
पहलकदमियां
भारतीय फिल्म पटकथा लेखकों के लिए स्क्रीन लैब निर्माण हेतु दृश्यम् फिल्म्स ने सनडांस इंस्टीट्यूट (यूएसए) के साथ व्यावसायिक गठजोड़ किया है। Sundance Institute Sets Drishyam as New Partner For India Labs http://variety.com/2015/film/asia/sundance-institute-sets-drishyam-as-new-partner-for-india-labs-1201443074/ 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171120044420/http://variety.com/2015/film/asia/sundance-institute-sets-drishyam-as-new-partner-for-india-labs-1201443074/ 20 नवंबर 2017 live DRISHYAM SUNDANCE SCREENWRITERS’ LAB 2016 http://drishyamfilms.com/lab.php 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170911120123/http://drishyamfilms.com/lab.php 11 सितंबर 2017 dead दृश्यम्-सनडांस पटकथा लेखक लैब के दूसरे संस्करण का आयोजन वर्ष 2016 के अप्रैल माह में राजस्थान के उदयपुर में किया गया था। दृश्यम् ने मुंबई में फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट के लिए एक वीएफएक्स स्टूडियो का भी निर्माण किया है। Drishyam Films Launches Post-Production Studio http://www.newindianexpress.com/entertainment/hindi/Drishyam-Films-Launches-Post-Production-Studio/2016/01/13/article3226334.ece 19 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20160603081036/http://www.newindianexpress.com/entertainment/hindi/Drishyam-Films-Launches-Post-Production-Studio/2016/01/13/article3226334.ece 3 जून 2016 live
निर्मित फिल्में
वर्ष फिल्म निर्देशक कलाकार 2014 आंखों देखी रजत कपूर संजय मिश्रा, रजत कपूर 2015 मसान नीरज घेवन रिचा चढ्ढा, विक्की कौशल 2015 X:पास्ट इस प्रेजेंट अभिनव शिव तिवारी, अनु मेनन, हेमंत गाबा, नलन कुमारस्वामी, प्रतीम डी.गुप्ता,राजा सेन,राजश्री ओझा, संदीप मोहन रजत कपूर, अंशुमन झा, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर 2016 उमरीका प्रशांत नायर सूरज शर्मा, टोनी रिवोलोरी, प्रतीक बब्बर, स्मिता तांबे, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग 2016 धनक नागेश कुकुनूर हेतल गड्डा, क्रिश छाबड़िया 2016 वेटिंग अनु मेनन नसीरुद्दीन शाह, कल्कि कोचलीन 2017 न्यूटन (फिल्म) अमित वी.मसुरकर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव 2017 रुख अतनु मुखर्जी मनोज बाजपेयी, स्मिता तांबे, आदर्श गौरव 2017 कड़वी हवा नील माधव पांडा संजय मिश्रा, रणवीर शौरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.drishyamfilms.com/
श्रेणी:मुंबई आधारित कंपनियां
श्रेणी:भारत की मनोरंजन कंपनियां
श्रेणी:भारत की फ़िल्म निर्माता कंपनियां