411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|28 जून 1776 को स्वतंत्रता घोषणापत्र के प्रारूप (ड्राफ़्ट) की प्रस्तुति
thumb|सन् 1789 में अमेरिका के संविधान के लिए आयोजित हस्ताक्षर सभा का दृश्य
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता उन राजनैतिक नेताओं और अन्य हस्तियों को कहा जाता है जिन्होंने अमेरिकी क्रान्ति में अमेरिका के स्वतंत्रता घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया हो, अमेरिकी संविधान को तैयार करने में योगदान दिया हो या कोई अन्य अहम भूमिका निभाई हो। अलग-अलग स्रोतों में इन राष्ट्रपिताओं के नाम भी अलग-अलग बताए जाते हैं। अमेरिकी इतिहासकार रिचर्ड मोरिस ने अपनी 1973 में छपी पुस्तक "वह सात जिन्होंने हमारी तकदीरें बनाई: राष्ट्रपिताओं का क्रन्तिकारी रूप" में सात व्यक्तियों के छोटे से समूह को अमेरिका के असली राष्ट्रपिताओं का दर्जा दिया है -
बेंजामिन फ्रैंकलिन (1706-1790) - राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, आविष्कारक, राजदूत
जार्ज वाशिंगटन (1732-1799) - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति, अमेरिकी क्रांतिकारी फ़ौज के सर्वोच्च सेनापति
जॉन ऐडम्स (1735-1826) - राजनीतिज्ञ, राजदूत, अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति
थामस जेफरसन (1743-1826) - स्वतंत्रता घोषणापत्र के मुख्य लेखक, अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ
जॉन जे (1745-1829) - अमेरिका के पहले मुख्य न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, राजदूत, दासप्रथा के विरोधी
जेम्ज़ मैडिसन (1751-1836) - अमेरिकी संविधान के मुख्य पिता ("अमेरिका के आंबेडकर"), "अधिकारों की सूची" (बिल ऑफ़ राइट्स) के लेखक, चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति
ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन (1755-1804) - अमेरिकी ख़ज़ाने के पहले सचिव (वित्त सचिव), अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ
अंग्रेज़ी में
अंग्रेज़ी में "संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिताओं" को "फ़ाउन्डिन्ग फ़ादर्ज़ ऑफ़ अमेरिका" (Founding Fathers of America) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना