Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आखिया खारस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आखिया खारस (अथवा अहिकार) अस्सीरिया के राजा सिनाख़िरीब् को परामर्श देनेवाला एक प्राचीन मनीषी। आखिया खारस की कथा ई.पू. ५वीं शताब्दी से भी अधिक पुरानी है। इसकी जीवनकथा तथा सूक्तियाँ सीरिया, अरब, इथियोपिया, आर्मेनिया, रूमानिया और तुर्की की प्राचीन भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसने अपने भतीजे नादान को दत्तक पुत्र के रूप में रख लिया था। पर नादान ने इसका विनाश करने का प्रयत्न किया, किन्तु वह भूमिगृह में छिपकर किसी प्रकार बच गया। वह प्रकट हुआ तब जब राजा को उसके परामर्श की आवश्यकता पड़ी। अत: उसने अपने प्रभाव को पुन: प्राप्त कर लिया। उसने अधर में प्रासाद का निर्माण करके तथा बालू की रस्सी बटकर मिस्र के सम्राट् को संतुष्ट किया। इसके पश्चात् उसने नादान को समुचित दंड दिया और उसकी लगातार भर्त्सना की। सन्दर्भ ग्रन्थ कोनीबियर इत्यादि : स्टोरी ऑव अहिकर। श्रेणी:मिस्र का इतिहास