411 REFERENCE · Wikipedia
आवान लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आवान (अंग्रेज़ी: Awan, उर्दु: اعوان) पाकिस्तानी पंजाब में बसने वाला एक पंजाबी समुदाय है। कुछ हद तक आवान लोग पाक-अधिकृत कश्मीर, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा, सिन्ध और बलोचिस्तान में भी बसे हुए हैं। यह गक्खर समुदाय से सम्बन्धित हैं, जिनकी बहुसंख्या ने १२वीं से १४वीं शताब्दी में हिन्दू से इस्लाम धर्म-परिवर्तन करा था, हालांकि कुछ आधुनिक आवान गुटों में यह मान्यता है कि वे अरब लोगों के वंशज हैं। पाकिस्तानी इतिहासकार अहमद हसन दानी के अनुसार आवान उत्तरी पंजाब के मूल निवासियों में से हैं।AH Dani 'Some prominent tribes of Northern Punjab: A Monograph' Peshawar, 1993 मुख्य रूप से इनका व्यवसाय कृषि था लेकिन ब्रिटिश राज के समय से इन्होंने भारी मात्रा में सेनिक व्यवसायों को अपनाया है।"The Cyclopædia of India and of Eastern and Southern Asia: Commercial, Industrial and Scientific, Products of the Mineral, Vegetable, and Animal Kingdoms, Useful Arts and Manufactures, Volume 2 https://web.archive.org/web/20161224182442/https://books.google.com/books?id=3U0OAAAAQAAJ 24 दिसंबर 2016 ," Edward Balfour; Bernard Quaritch, 1885, London
इन्हें भी देखें
गक्खर लोग
खोखर लोग
आराइन लोग
सन्दर्भ
श्रेणी:पंजाबी समुदाय
श्रेणी:पाकिस्तान के सामाजिक समुदाय