Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मरी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मरी भाषा (मरी: марий йылме, मरी यिल्मे; रूसी: марийский язык, अंग्रेज़ी: Mari language) क़रीब ५ लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली यूराली भाषा-परिवार की एक भाषा है जो मुख्य रूप से रूस के मरी ऍल गणतंत्र में बोली जाती है। मरी ऍल से बाहर यह कुछ हद तक रूस के तातारस्तान, उदमूर्तिया और पेर्म क्षेत्रों में भी बोली जाती है। मरी सिरिलिक लिपि में लिखी जाती है। उपभाषाएँ मरी की दो उपभाषाएँ हैं - पहाड़ी मरी (उर्फ़ पश्चिमी मरी, Мары йӹлмӹ, Hill Mari) और मैदानी मरी (उर्फ़ पूर्वी मरी, Meadow Mari) - जो एक दूसरे के समीप तो हैं लेकिन जिनके बोलने वालों को एक-दूसरे को समझने में कभी-कभी परेशानी होती है। लगभग १०% मरी बोलने वाले पहाड़ी मरी बोलते हैं जबकि ९०% मैदानी/पूर्वी मरी बोलते हैं, इसलिए पूर्वी मरी को अक्सर मरी भाषा का मानक रूप समझा जाता है।Language Death and Language Maintenance: Theoretical, Practical and Descriptive Approaches https://web.archive.org/web/20140921085642/http://books.google.com/books?id=b6fRqSPNVIkC 21 सितंबर 2014 , Mark Janse, pp. 117, John Benjamins Publishing, 2003, ISBN 978-90-272-4752-0, ... maybe some 10% of all Mari speak Hill Mari, the majority of the rest Meadow Mari ... इन्हें भी देखें मरी ऍल यूराली भाषाएँ सन्दर्भ 2 श्रेणी:मरी ऍल श्रेणी:रूस की भाषाएँ श्रेणी:यूराली भाषाएँ