411 REFERENCE · Wikipedia
रीसस बंदर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|नर
अंगूठाकार|मादा बच्चे के साथ
रीसस बंदर (rhesus monkey) जिसे रीसस मकाक भी कहा जाता है। यह पूर्वजगत बंदर की एक प्रजाति है। इसकी छह से नौ मान्यता प्राप्त उप-प्रजातियाँ हैं। यह दक्षिण, मध्य और दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी है और इसकी भौगोलिक सीमा सबसे व्यापक है।
यह प्रजाति दिनचर, वृक्षचर और स्थलचर है। यह मुख्य तौर पर शाकाहारी है और मुख्य रूप से फल, बीज, जड़ें, कलियाँ, छाल और अनाज खाते हैं। शहरों में रहने वाले रीसस मकाक मानव भोजन और कचरा भी खाते हैं। उन्हें कई जगह पीड़क जंतु घोषित किया गया है।हिमाचल की 91 तहसीलों में मारे जाएंगे बंदर, सरकार ने जारी की अधिसूचना https://m.himachal.punjabkesari.in/himachal-pradesh/news/91-monkeys-will-be-killed-in-tehsils-government-issued-notification-1174688 18 जुलाई 2024 पंजाब केसरी 29 मई 2020हिमाचल प्रदेश में बंदरों की संख्या 33 फीसदी से अधिक घटी, फिर भी मारने की छूट, खतरे में 37 हजार से ज्यादा बंदर https://www.gaonconnection.com/desh/more-than-37-thousand-monkeys-in-himachal-pradesh-in-danger-central-government-allowed-to-kill-47676 18 जुलाई 2024 www.gaonconnection.com 9 जून 2020 hi 18 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240718073634/https://www.gaonconnection.com/desh/more-than-37-thousand-monkeys-in-himachal-pradesh-in-danger-central-government-allowed-to-kill-47676 dead यह झुंड में रहने वाला होता है, जिसके दल में 20 से 200 व्यक्ति होते हैं। सामाजिक समूह मातृवंशीय होते हैं जहाँ मादा का पद उसकी माँ के पद से तय होता है।
रीसस मकाक कई तरह के चेहरे के भाव, स्वर, शरीर की मुद्राएँ और हाव-भाव से संवाद करता है। चेहरे के भावों का उपयोग आक्रामकता को शांत करने, प्रभुत्व स्थापित करने और अन्य बंदरों को धमकाने के लिए किया जाता है। यह अपना अधिकांश दिन भोजन करने और आराम करने में बिताता है; बाकी समय यात्रा, सजने-संवरने और खेलने में व्यतीत होता है। इसके अपेक्षाकृत आसान रखरखाव, व्यापक उपलब्धता और शारीरिक रूप से मनुष्यों के करीब होने के कारण, इसका उपयोग मानव और पशु स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर चिकित्सा और जैविक अनुसंधान में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसने रेबीज़, चेचक और पोलियो के लिए टीके और एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए एण्टीवायरल दवा सहित कई वैज्ञानिक सफलताओं को सुगम बनाया है।कोवैक्सीन के ट्रायल में रीसस बंदरों ने निभाई थी अहम भूमिका, जानें कैसे किया गया था ट्रैक https://www.livehindustan.com/national/story-how-rhesus-macaque-monkeys-were-tracked-for-covaxin-trial-5081752.html 18 जुलाई 2024 हिन्दुस्तान लाइवCorona: बंदरों पर कारगर साबित हुई वैक्सीन, ह्यूमन ट्रायल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मोटी रकम देगा ब्रिटेन https://hindi.news18.com/news/knowledge/covid-19-vaccine-proved-effective-on-monkeys-britain-will-give-rs-180-crore-for-human-trials-achknow-3061285.html 18 जुलाई 2024 न्यूज़ 18 28 अप्रैल 2020 hi 18 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240718073634/https://hindi.news18.com/news/knowledge/covid-19-vaccine-proved-effective-on-monkeys-britain-will-give-rs-180-crore-for-human-trials-achknow-3061285.html dead
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के स्तनधारी
श्रेणी:पाकिस्तान के स्तनधारी
श्रेणी:बांग्लादेश के स्तनधारी
श्रेणी:थाईलैण्ड के स्तनधारी
श्रेणी:एशिया के नरवानर
श्रेणी:मकाका