411 REFERENCE · Wikipedia
चीन-बेबीलोनवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीन-बेबीलोनवाद एक प्रस्ताव है, जिसे अब अधिकांश विद्वानों ने खारिज कर दिया है, कि तीसरी सहस्राब्दी ई.पू. बेबीलोन क्षेत्र ने चीन को भौतिक सभ्यता और भाषा के आवश्यक तत्व प्रदान किए जिसकी वजह से वहां सभ्यता का प्रारम्भ हुआ।Norman J. Girardot, The Victorian Translation of China: James Legge's Oriental Pilgrimage (Berkeley: University of California Press, 2002), 388–390. Girardot describes the controversies in detail, pp. 382–393. अल्बर्ट टेरियन डी लैकूपरी (1845-1894) ने पहली बार यह प्रस्तावित किया कि बड़े पैमाने पर बेबीलोनिया से चीन में स्थानान्तरण के ज़रिये प्रारंभिक सभ्यता के मूल तत्त्व चीन पहुंचे। लेकिन इस प्रस्ताव को मूल रूप से काफी हद तक अस्वीकृति मिली है। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में, कभी-कभी हुआ-यी भेद पर आधारित तर्क चीनी बुद्धिजीवियों से यह अपील करते थे कि येलो सम्राट और अन्य महारथी ऐतिहासिक थे, मिथक नहीं। इसके विपरीत कुछ बुद्धिजीवी इस बात से इनकार करते थे कि प्रारंभिक चीन में विदेशी तत्व थे। 20वीं सदी के अंत और 21वीं सदी की शुरुआत में, विद्वानों ने नए उत्खनित पुरातात्विक साक्ष्यों के उपयोग से यह साबित किया कि प्राचीन चीनी सभ्यता के कुछ विशेष तत्व पश्चिमी या मध्य एशिया से चीन में लाए गए थे और एशियाई महाद्वीप के दोनों तरफ के पक्षों के बीच भाषाई संबंध थे।Endymion Wilkinson, Chinese History: A New Manual (Cambridge, MA: Harvard University Press, 2013), pp. 497–498.
समकालीन प्रस्ताव
2016 में, एक चीनी भू-रसायनज्ञ, सन वेइदॉन्ग ने तर्क दिया कि चीनी सभ्यता के संस्थापक मिस्र से आये थे और इसलिए वास्तव में चीनी नहीं थे। वे इस निष्कर्ष पर तब पहुंचे जब प्राचीन चीनी कांस्य वस्तुओं की रेडियोमेट्रिक डेटिंग में उन्होंने पाया कि उनकी रासायनिक संरचना चीन में पाए जाने वाले अयस्कों की तुलना में प्राचीन मिस्र के कांस्य अयस्कों के समान थी। सन ने तर्क दिया कि कांस्य युग की तकनीक को व्यापक रूप से मध्य एशिया और चीन में भूमि द्वारा 17 वीं और 16 वीं शताब्दी ई. में ह्य्क्सोस लोगों द्वारा लाया गया था। ये लोग मूल रूप से नील घाटी से आये थे और बाद में जब उनका राजवंश ध्वस्त हो गया तो वे लोग समुद्र के रास्ते भाग गए|Ho, Ping-ti.The Cradle Of The East: An Inquiry Into The Indigenous Origins Of Techniques And Ideas Of Neolithic And Early Historic China, 5000-1000 B.C. (Hongkong: Chinese University Press, 1975).
सन्दर्भ
श्रेणी:चीन