411 REFERENCE · Wikipedia
द्वीप चाप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|जापान का रयुक्यु द्वीपसमूह एक द्वीप चाप है
द्वीप चाप (Island Arc) एक ऐसा द्वीप समूह होता है जिसमें द्वीप, ज्वालामुखी व समुद्र के नीचे उभरी चट्टानें एक चाप (arc) के आकार में सुसज्जित होती हैं। यह द्वीप चाप अक्सर दो भौगोलिक प्लेटों की सीमा पर स्थित होते हैं और उस सीमा पर एक प्लेट के दूसरी प्लेट के नीचे दब जाने से निर्मित होते हैं। चढ़ी हुई प्लेट उठने से द्वीप बनते हैं और दबी हुई प्लेट की तरफ़ एक गहरी समुद्री खाई भी अक्सर अस्तित्व में होती है। प्लेटों की इस जूझन से मैग्मा भी उभरता है और अक्सर ज्वालामुखी भी द्वीप चापों में मिलते हैं।Island Arcs: Japan and Its Environs," A. Sugimura, S. Uyeda; Elsevier, 2013; ISBN 9781483256931
इन्हें भी देखें
द्वीप समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:द्वीप चाप
श्रेणी:द्वीपसमूह
श्रेणी:प्लेट विवर्तनिकी
श्रेणी:सागरीय जल कृत स्थलाकृति