411 REFERENCE · Wikipedia
टॉमी शेल्बी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|टॉमी शेल्बी के चरित्र में किलियन मर्फी।
थॉमस माइकल शेल्बी एक काल्पनिक चरित्र है जो ब्रिटिश क्राइम ड्रामा पीकी ब्लाइंडर्स का नायक है।Bharat E. T. V. ऑस्कर विनर किलियन मर्फी की सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' में वापसी, 11 साल बाद फिर बनेंगे गैंगस्टर https://www.etvbharat.com/hi/!entertainment/oscar-winner-cillian-murphy-to-return-as-tommy-shelby-in-peaky-blinders-shoot-on-to-begin-in-september-hin24032203127 1 जुलाई 2024 ETV Bharat News 22 मार्च 2024 hi यह एक टीवी शृंखला है जो कि मूल रूप से बीबीसी टू पे प्रसारित हुई। इस किरदार की भूमिका आयरिश अभिनेता किलियन मर्फी ने निभाई है।Cillian Murphy to reprise his role of Tommy Shelby in 'Peaky Blinders' film https://www.indiatvnews.com/entertainment/news/cillian-murphy-to-reprise-his-role-of-tommy-shelby-in-peaky-blinders-film-deets-inside-2024-06-05-935306 1 जुलाई 2024 www.indiatvnews.com 5 जून 2024 en उन्होंने शेल्बी के अपने चित्रण के लिए दो आयरिश फिल्म और टेलीविजन पुरस्कार और दो राष्ट्रीय टेलीविजन पुरस्कार जीते हैं। इस किरदार को आलोचकों की प्रशंसा मिली है।
निर्देशक स्टीवन नाइट ने टॉमी शेल्बी की भूमिका के लिए मर्फी को चुना था। इस किरदार को प्रथम विश्व युद्ध के एक पूर्व सैनिक के रूप में पेश किया गया है। वह रोमानी वंश के एक परिवार से है। कहानी 1919 में शुरू होती है और मुख्य रूप से शेल्बी के ग्रेस बर्गेस के साथ रोमांस और इंस्पेक्टर कैंपबेल के साथ उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। टीवी शृंखला आगे बढ़ने पर शेल्बी का माफिया सरगना अल्फी सोलोमन्स के साथ संबंध कई कहानियों में एक महत्वपूर्ण तत्व है।
चरित्र
निर्देशक स्टीवन नाइट ने शुरुआत में इस भूमिका के लिए जेसन स्टेथम को प्राथमिकता दी थी। नाइट ने बाद में मर्फी को इस किरदार को करने के लिये चुना। हालाँकि इस शृंखला के कई पात्र वास्तविक जीवन के ऐतिहासिक व्यक्तियों पर आधारित हैं। लेकिन अधिकांश किरदार काल्पनिक हैं और नाइट द्वारा स्वयं बनाए गए हैं।How historically accurate is Peaky Blinders – and was Tommy Shelby a real person? https://www.radiotimes.com/tv/drama/how-historically-accurate-is-peaky-blinders-and-was-tommy-shelby-a-real-person/ 1 जुलाई 2024 Radio Times टॉमी शेल्बी बर्मिंघम में स्थित एक रोमानी परिवार से है। मर्फी ने खुद को इस भूमिका के लिए तैयार करने के लिए रोमानी लोगों के साथ समय बिताया। शेल्बी प्रथम विश्व युद्ध का एक पूर्व सैनिक है और युद्ध के दौरान अपने अनुभवों के परिणामस्वरूप अभिघातजन्य तनाव विकार से पीड़ित है। वह पीकी ब्लाइंडर्स समूह का सदस्य है जो कि चोरी-डकैती करता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व
श्रेणी:ब्रिटिश टेलिविज़न शृंखलाएँ