411 REFERENCE · Wikipedia
द फेट ऑफ द फ्यूरियस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द फेट ऑफ द फ्यूरियस The Fate of The Furious Theatrical Poster.jpg फिल्म का पोस्टर एफ॰ गैरी ग्रे नील एच॰ मोरिट्ज़
विन डीज़ल
माइकल फोटरेल
क्रिस मॉर्गन क्रिस मॉर्गन चरित्र गैरी स्कॉट थॉम्पसन विन डीज़ल
ड्वेन जॉनसन
जेसन स्टेथम
मिशेल रोड्रिग्ज़
टायरेसे गिब्सन
क्रिस ब्रिजेस
स्कॉट ईस्टवुड
नताली इमैन्यूल
एल्सा पटाकी
कर्ट रसेल
शार्लीज़ थेरॉन ब्रायन टाइलर स्टीफेन एफ॰ विण्डन क्रिस्चियन वैग्नर पॉल रुबेल चाइना फिल्म ओरिजिनल फिल्म वन रेस फिल्म्स यूनिवर्सल पिक्चर्स ४ अप्रैल २०१७ (बर्लिन)१४ अप्रैल २०१७ (संयुक्त राज्य) १३६ मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी २५० मिलियन डॉलर (सकल)August 2018 2017 Feature Film Study https://www.filmla.com/wp-content/uploads/2018/08/2017_film_study_v3-WEB.pdf FilmL.A. Feature Film Study 25 August 9, 2018 https://web.archive.org/web/20180809153120/https://www.filmla.com/wp-content/uploads/2018/08/2017_film_study_v3-WEB.pdf 9 अगस्त 2018 live
२३० मिलियन डॉलर (निवल)August 2018 2017 Feature Film Study https://www.filmla.com/wp-content/uploads/2018/08/2017_film_study_v3-WEB.pdf FilmL.A. Feature Film Study 25 August 9, 2018 https://web.archive.org/web/20180809153120/https://www.filmla.com/wp-content/uploads/2018/08/2017_film_study_v3-WEB.pdf 9 अगस्त 2018 live १.२३९ बिलियन डॉलरThe Fate of the Furious (2017-04-14) Boxoffice http://pro.boxoffice.com/movie/29210/the-fate-of-the-furious May 7, 2018 https://web.archive.org/web/20181225034151/https://pro.boxoffice.com/movie/29210/the-fate-of-the-furious 25 दिसंबर 2018 dead
द फेट ऑफ द फ्यूरियस (फास्ट एंड फ्यूरियस 8 या फास्ट 8) अमेरिकी एक्शन फ़िल्म है। एफ॰ गैरी ग्रे द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़, विन डीज़ल, माइकल फोटरेल और क्रिस मॉर्गन हैं, और मॉर्गन ने इसकी पटकथा भी लिखी है। यह द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की आठवीं फ़िल्म है। इस फ़िल्म को पहले ४ अप्रैल २०१७ को बर्लिन में, और फिर १४ अप्रैल २०१७ को विश्व भर के सिनेमाघरों में जारी किया गया था। फ़िल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और इसने दुनिया भर में १.२ बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की।
संक्षेप
डोमिनिक "डॉम" टोरेटो लेटी ओर्टिज़ के साथ हवाना में अपने हनीमून पर है, जहाँ उसका चचेरा भाई फर्नांडो एक स्थानीय रेसर राल्डो का उधार नहीं चुका पाने के कारण मुश्किल में पड़ जाता है। अपने चचेरे भाई को छुड़वाने के लिए डॉम राल्डो को एक रेस की चुनौती देता है, और उसे परास्त कर उसकी कार को नहीं लेता, और इसके बजाय फर्नांडो के लिए अपनी कार छोड़ देता है।
इसके अगले ही दिन साइबरटेररिस्ट साइफर डॉम से संपर्क करती है, और उसे अपने लिए काम करने पर मजबूर करती है। जब डॉम साइफर के इरादों पर सवाल उठाता है, तो वह उसे उसकी पूर्व प्रेमिका और डीएसएस एजेंट ऐलेना नेवेस से उसके बेटे के बारे में बताती है, जिसके अस्तित्व के बारे में डॉम अब तक अनजान था। कुछ ही समय बाद, डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से एजेंट ल्यूक हॉब्स डॉम और उसकी टीम को बर्लिन में एक सैन्य चौकी से एक ईएमपी डिवाइस प्राप्त करने का काम सौंपता है। भगदड़ के दौरान, डॉम बगावत कर जाता है, और हॉब्स को रास्ते से हटाकर साइफर के लिए डिवाइस चुरा ले जाता है। परिमाणस्वरूप हॉब्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और उसी हाई-सिक्योरिटी जेल में भेजा जाता है, जिसमें उसने डेकर्ड शॉ को कैद किया था। जेल से भाग निकलने के बाद डेकर्ड और हॉब्स को खुफिया ऑपरेटिव मिस्टर नोबडी और उसके साथी द्वारा भर्ती किया जाता है ताकि वे डॉम और साइफर को पकड़ सकें।
न्यूयॉर्क नगर में, साइफर डॉम को रूसी रक्षा मंत्री से एक परमाणु फुटबॉल को पुनः प्राप्त करने के लिए भेजती है; डॉम का सामना एक बार फिर उसकी टीम से होता है, और झड़प में वह डेकर्ड को मार देता है। लेटी उसे पकड़ने में लगभग सफल हो ही गयी होती है, लेकिन तभी कॉनर रोड्स घात लगाकर उस पर हमला कर देता है, जिसके बाद डॉम उसकी जान बचता है। इससे क्रोधित होकर साइफर डॉम के सामने ही ऐलेना को मार देती है।
डॉम रूस में एक अड्डे पर घुसपैठ कर ईएमपी डिवाइस से एक एक परमाणु पनडुब्बी को निष्क्रिय करता है, ताकि साइफर इसे हाईजैक कर परमाणु युद्ध छेड़ दे। एक बार फिर उसकी टीम उसे रोकने का प्रयास करती है; वे पनडुब्बी पर नियंत्रण करने की या फिर दरवाजों को बंद करने की कोशिश करते हैं ताकि पनडुब्बी खुले पानी में जाने न पाए। इस बीच अपनी माँ मैग्डलीन के समझने पर डेकर्ड, जिसे मृत माना जा रहा था, ओवेन के साथ मिलकर डॉम के बेटे को बचाने के लिए साइफर के विमान में घुसपैठ करता है। जैसे ही डेकर्ड बच्चे के सुरक्षित होने की सुचना देता है, डॉम तुरंत अपनी टीम से जुड़ जाता है, और सबसे पहले ऐलेना की मौत का बदला लेते हुए रोड्स को मार देता है। इससे नाराज साइफर डॉम पर एक इंफ्रारेड होमिंग मिसाइल दाग देती है, लेकिन वह अपनी टीम से अलग होकर उस पनडुब्बी की ओर चला जाता है, जिस पर मिसाइल लग जाती है। टीम शीघ्र ही डॉम के चारों ओर घेरा बनाकर उसे विस्फोट से बचा लेती है। तब डेकर्ड विमान के अगले हिस्से में पहुंचकर पराजित साइफर का सामना करता है, और वह पैराशूट लेकर प्लेन से बाहर कूदकर बच निकलती है।
मिस्टर नोबडी अपने साथी के साथ न्यूयॉर्क नगर में डॉम से मिलकर उसे बताते हैं कि साइफर अभी भी एथेंस में जीवित है। हॉब्स को उसकी डीएसएस की नौकरी वापस देने की पेशकश की जाती है, लेकिन वह अपनी बेटी के साथ अधिक समय बिताने के लिए मन कर देता है। डेकर्ड भी डॉम और हॉब्स के साथ अपने मतभेदों को अलग रखते हुए डॉम को उसका बेटा सौंप देता है, जिसका नाम वह अपने बहनोई ब्रायन ओ'कोनर के नाम पर ब्रायन रख देता है।
पात्र
द फास्ट एंड द फ्यूरियस के चरित्रों की सूची
विन डीज़ल – डोमिनिक टोरेटो
जेसन स्टेथम – डेकर्ड शॉ
ड्वेन जॉनसन – ल्यूक हॉब्स
मिशेल रोड्रिग्ज़ – लैटी ओर्टिज़
टायरेसे गिब्सन – रोमन पियर्स
क्रिस ब्रिजेस – तेज पार्कर
स्कॉट ईस्टवुड – एरिक रीसनर / लिटिल नोबडीhttps://www.vox.com/2017/4/9/15218064/fast-and-furious-8-fate-of-the-furious-review Fast and Furious 8: 5 things to know about The Fate of the Furious Abad-Santos Alex April 11, 2017 Vox October 25, 2017 https://web.archive.org/web/20180612142002/https://www.vox.com/2017/4/9/15218064/fast-and-furious-8-fate-of-the-furious-review 12 जून 2018 livehttps://www.thrillist.com/entertainment/nation/fate-of-the-furious-ending-post-credit-scene What the Ending of 'The Fate of the Furious' Could Mean for the 'Fast' Franchise Dan Jackson April 18, 2017 Thrillist October 25, 2017 https://web.archive.org/web/20190218080747/https://www.thrillist.com/entertainment/nation/fate-of-the-furious-ending-post-credit-scene 18 फ़रवरी 2019 dead
नताली इमैन्यूल – रामसे
एल्सा पटाकी – एलेना नेवेस
कर्ट रसेल – मिस्टर नोबडीhttp://www.chicagonow.com/seven-gunn-says/2017/04/the-fate-of-the-furious-review-ff8/ The Fate of the Furious Review: FF8 Seven Gunn Says April 14, 2017 ChicagoNow October 25, 2017 https://web.archive.org/web/20190203201840/http://www.chicagonow.com/seven-gunn-says/2017/04/the-fate-of-the-furious-review-ff8/ 3 फ़रवरी 2019 dead
शार्लीज़ थेरॉन – साइफर
टेगो क्लैडरोन – लियो
डॉन ओमर – सैंटोस
ल्यूक इवांस – ओवेन शॉ
क्रिस्टोफर हिवु – कॉनर रोड्स
पैट्रिक सेंट एस्प्रिट – डीएस एलनhttp://www.militarypress.com/the-fate-of-the-furious-revs-up-the-engines-again/ ‘The Fate of the Furious’ revs up the engines again Jacquin Jeri April 14, 2017 MilitaryPress November 7, 2017 https://web.archive.org/web/20180205105819/http://www.militarypress.com/the-fate-of-the-furious-revs-up-the-engines-again/ 5 फ़रवरी 2018 dead
हेलेन मिरेन – मैगडलीन शॉ (विशेष उपस्थिति)https://www.cinemablend.com/news/1635570/how-helen-mirren-ended-up-in-the-fate-of-the-furious-according-to-vin-diesel How Helen Mirren Ended Up In The Fate Of The Furious, According To Vin Diesel Wakeman Gregory March 14, 2017 CinemaBlend October 25, 2017 https://web.archive.org/web/20180623112824/https://www.cinemablend.com/news/1635570/how-helen-mirren-ended-up-in-the-fate-of-the-furious-according-to-vin-diesel 23 जून 2018 live
सेलेस्टिनो कॉर्निले – राल्दोhttps://hiddenremote.com/2017/04/30/celestino-cornielle-road-fate-furious/ संग्रहीत प्रति 3 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20180628015730/https://hiddenremote.com/2017/04/30/celestino-cornielle-road-fate-furious/ 28 जून 2018 dead
बाहरी कड़ियाँ
http://www.fastandfurious.com/
4630562
643403
सन्दर्भ
2
श्रेणी:2017 की फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:द फास्ट एंड द फ्यूरियस