411 REFERENCE · Wikipedia
नौकुचियाताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नौकुचियाताल
thumb|Shikara Boats in Naukuchiatal
नौकुचियाताल
नौकुचियाताल
भारत
९८३ मी
६९३ मी
४० मी
१२२० मी
नौकुचियाताल
नौकुचियाताल भीमताल से ४ किलोमीटर दक्षिण-पूरब समुद्र की सतह से १२९२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नैनीताल से इस ताल की दूरी २६.२ कि॰मी॰ है। यह ९८३ मीटर लम्बी, ६९३ मीटर चौड़ी और ४० मीटर गहरी है।
इस नौ कोने वाले ताल की अपनी विशिष्ट महत्ता है। इसके टेढ़े-मेढ़े नौ कोने हैं। इस अंचल के लोगों का विश्वास है कि यदि कोई व्यक्ति एक ही दृष्टि से इस ताल के नौ कोनों को देख ले तो उसे मोक्ष प्राप्ति हो जाती है। परन्तु वास्तविकता यह है कि सात से अधिक कोने एक बार में नहीं देखे जा सकते।
इस ताल की एक और विशेषता यह है कि इसमें विदेशों से आये हुए नाना प्रकार के पक्षी रहते हैं। ताल में कमल के फूल खिले रहते हैं। इस ताल में मछलियों का शिकार बड़े अच्छे ढ़ंग से होता है। २०-२५ पौण्ड तक की मछलियाँ इस ताल में आसानी से मिल जाती है। मछली के शिकार करने वाले और नौका विहार शौकीनों की यहाँ भीड़ लगी रहती है। इस ताल के पानी का रंग गहरा नीला है। यह भी आकर्षण का एक मुख्य कारण है। पर्यटकों के लिए यहाँ पर खाने और रहने की सुविधा है। धूप और वर्षा से बचने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
आवागमन
निकटतम रेलवे स्टेशन - काठगोदाम
निकटवर्ती दर्शनीय स्थल
हनुमान मंदिर - ० कि मी,
thumb|52 feet high statue of Lord
Hanuman at Naukuchiatal
भीमताल - ४ कि मी,
thumb|Bhimtal Lake
नैनीताल - २६ कि मी
thumb|View of Nainital Lake and Town
बाहरी कड़ियाँ
कन्हैयालाल नन्दन-एक जीवन्त नौकुचिया ताल
नौकुचियाताल की जानकारी नवभारत टाइम्स समाचार
श्रेणी:नैनीताल
श्रेणी:झीलें
श्रेणी:भारत की झीलें