411 REFERENCE · Wikipedia
वॉइस ऑफ़ इंडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वॉइस ऑफ़ इंडिया भारत के नोएडा शहर से प्रसारित होने वाले एक टेलीविज़न समाचार चैनल समूह का नाम है। वीओआई के नाम से लोकप्रिय इस चैनल को त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड चलाता है। वॉइस ऑफ़ इंडिया के वर्तमान में हिन्दी भाषा के राष्ट्रीय, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए न्यूज़ चैनल हैं, जिनमें लोकप्रियता के आधार पर वी ओ आई राजस्थान और मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ पहले नम्बर पर हैं। वॉइस ऑफ़ इंडिया ने जुलाई २००८ में राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ चैनल की शुरूआत की है और वॉइस ऑफ़ इंडिया मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सितम्बर २००८ में। भविष्य में वॉइस ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड, गुजराती, बांग्ला और मिलेनायर नाम से लाइफ़ स्टाइल चैनल भी ला रहा है। त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड के प्रमुख मधुर मित्तल और सुमित मित्तल हैं जो मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। वी ओ आई समूह के सम्पादक रविशंकर हैं, सह समूह सम्पादक राजेश बादल हैं। मुकेश कुमार और अम्मार ख़ालिद अल्वी त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड में सहायक प्रबंध सम्पादक हैं।
बाहरी कड़ियाँ
वॉइस ऑफ़ इंडिया
श्रेणी:भारतीय समाचार चैनल