Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बाप बेटी (1954 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बाप बेटी बाप बेटी.jpg बाप बेटी का पोस्टर बिमल रॉय नलिनी जयंत, आशा पारेख, तबस्सुम, 1954 भारत हिन्दी बाप बेटी 1954 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। संक्षेप बाप-बेटी - निर्माण संस्था- मुंशी प्रोडक्शंस, निर्माता- एस. एच. मुंशी, निर्देशक- बिमल रॉय। ये एकलौती फ़िल्म है बिमल रॉय की जो फ़्रांस के लेखक गाय दे माउपसैन्ट की लघु कथा पर आधारित है। मूल कथा - गाय दे माउपसैन्ट, कथा- नवेन्दु घोष, पटकथा- बिमल रॉय, संवाद- मोहनलाल बाजपेयी, गीत- प्रदीप, संगीत- रोशन, छायांकन- कमल बोस, आउडिओग्राफी- बी. एन. साहा, सम्पादन- ऋषिकेश मुखर्जी, कला- गुरजीत सिंह, पात्र- रंजन देवी, तबस्सुम, सुनालिनी देवी, नासिर हुसैन, नाना पलसीकर, बेबी नाज, सविता, नलिनी, अंजू, कांता कुमारी, सी. एल. साहू, कृष्णकांत, अनवरी बाई, डोली, मृदुला। कथासार - एक छोटे से हिल स्टेशन की नीरवता में लड़कियों का एक स्कूल है। मीना नाम की दस वर्षीय लड़की का दाखिला कराया जाता है। मीना स्कूल के नये वातावरण में दुखी महसूस करने लगती है। एक दिन जब लड़कियों को पत्र वितरित किए जाते हैं तब मीना को छोड़कर सभी के पास माता और पिता के पत्र आते हैं। एक शाम जब एकांत में मीना रो रही होती है तब इन सिसकियों से स्कूल के बूढ़े क्लर्क विश्वनाथ बाबू का ध्यान आकर्षित होता है। जब उन्हें पूरी बात पता पड़ती है तब वो मीना से वादा करते हैं की वो उसके पिता के नाम से उसे पत्र लिखा करेगा। एक दिन स्कूल की दूसरी छात्रा गीता के पिता उससे मिलने आते हैं। गीता इस पर मीना को चिढ़ाती है कि उसके पिता उससे मिलने नहीं आते। मीना दिखावे के लिये स्टेशन जाती है, ट्रेन आने पर उससे उतरे एक आकर्षक अधेड़ श्री सिन्हा को अपनी समस्या बताती है। गीता और उसकी सहेलियों को अब यह विश्वास हो जाता है कि मीना झूठ नहीं बोली थी और उसके पिता वास्तव में अमीर हैं। श्री सिन्हा सहानुभूति रखकर स्थिति को भलीभाँति संभाल लेते हैं। मीना इस पर कृतज्ञ होती है। इस भावुक चक्रव्यूह से इन दोनों के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता कायम हो जाता है। चरित्र मुख्य कलाकार नलिनी जयंत आशा पारेख तबस्सुम दल संगीत रोचक तथ्य परिणाम बौक्स ऑफिस समीक्षाएँ नामांकन और पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0267289 बाप बेटी श्रेणी:1954 में बनी हिन्दी फ़िल्म