Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलास्का एयरलाइन्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अलास्का एयरलाइन्स, अमेरिका की सातवीं सबसे बड़ा एयरलाइन्स हैं। यह सीएटल, वाशिंगटन में स्थित हैं। इस एयरलाइन की स्थापना मैकगी एयरवेज के तौर पर 1932 में की गयी थी। आज अलास्का एयरलाइन्स 100 से अधिक गंतव्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है जैसे अमेरिका व इसके समीपवर्ती क्षेत्र जैसे अलास्का, हवाई, कनाडा, एवं मेक्सिको इत्यादि। यह अलास्का एयर समूह की सबसे बड़ी एयरलाइन्स हैं एवं होराइजन एयर इसकी सहायक एयरलाइन हैं। पारम्परिक एयरलाइन्स की श्रेणी में इस एयरलाइन्स को जे डी पावर एंड एसोसिएट्स ने ग्राहक सन्तुष्टि के मामले में लगातार सात वर्षों तक सर्वोत्कृष्ट स्थान दिया हैं।http://www.alaskaair.com/content/about-us/newsroom/alaska-awards.aspx अलास्का एयरलाइंस पुरस्कार एवं सम्मान अलास्का एयर https://web.archive.org/web/20150717012020/http://www.alaskaair.com/content/about-us/newsroom/alaska-awards.aspx 17 जुलाई 2015 livehttp://www.webcitation.org/mainframe.php कंपनी तथ्य अलास्का एयरलाइंस जून 2011 https://web.archive.org/web/20161120023415/http://www.webcitation.org/mainframe.php 20 नवंबर 2016 live इस एयरलाइन्स को महत्वपूर्ण एयरलाइन की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया हैं एवं ये अपने सबसे बड़े केन्द्र सीएटल–टकोमा अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन से ये परिचालन करती हैं। यद्यपि, इसके अधिकतर राजस्व एवँ उडानें अलास्का के बाहर से आती हैं फिर भी ये एयरलाइन्स अलास्का के वायु परिवहन में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अलास्का एयरलाइन्स तीन प्रमुख एयरलाइन्स गठजोड़ का हिस्सा नहीं हैं। फिर भी वनवर्ल्ड के कुछ सदस्यों के साथ इसका कोडशेयर समझौता हैं, जैसे अमेरिकन एयरलाइन्स, ब्रिटिश एयरवेज एवं एलऐन एयरलाइन्स एवं कुछ स्काई टीम मेंबर्स के साथ जिसमें डेल्टा एयर लाइन्स, एयर फ्रांस, एवं कोरियाई एयर सम्मिलित हैं। इतिहास इस एयरलाइन का उद्भव मैकगी एयरवेज में खोजी जा सकती हैं जिसकी शुरुआत लीनियस "मैक " मैकगी के द्वारा 1932 में की गयी थी। इस एयरलाइन ने अपनी प्रारंभिक उड्डाण एंकरेज एवं ब्रिस्टल बे के बीच स्टिन्सों इंजन वाली 3 सीटों वाली विमान के साथ भरकर की। उस समय फ्लाइट का कोई निश्चित समय नहीं होता था एवं यह विमान भरने चाहे वो यात्रियों से भरे या सामान से पर निर्भर करता था (जैसे यात्री या सामान आ गए जहाज उड़ान भर लेता था)।http://www.webcitation.org/mainframe.php दशक से अलास्का एयरलाइंस इतिहास अलास्का एयरलाइंस https://web.archive.org/web/20161120023415/http://www.webcitation.org/mainframe.php 20 नवंबर 2016 live जब आर्थिक मंदी अपने बीच के अवस्था में थी तब इस एयरलाइन्स को बहुत ही आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस दौर में एंकरेज में बहुत सारी एयरलाइन्स कंपनियां थी एवं इनकी मांग उतनी ज्यादा नहीं थी जो इनके अस्तित्व को बनाये रखती। लेकिन ये एयरलाइन्स बहुत सारे सफल विलयों एवं अधिग्राहण के द्वारा अलास्का के क्षेत्रों में विस्तार करने में सक्षम रहा। कर्मचारी नवंबर 2014 तक इस कंपनी में 12,998 कर्मचारी थे। अलास्का के पायलट ग्रुप में करीब 1550 पायलट हैं एवं ये एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन, इंटरनेशनल का प्रतिनिधित्व करते हैं एवं इसके 3400 फ्लाइट अटेंडेंट एसोसिएशन ऑफ़ फ्लाइट अटेंडेंट्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाउन्ज बोर्ड रूम अलास्का एयर समूह का एयरपोर्ट लाउन्ज हैं एवं ये पश्चिम तट के 4 क्षेत्रों एंकरेज, लॉस एंजेल्स, पोर्टलैंड एवं सीएटल में हैं। इसकी एक दिन की पास की कीमत $45 हैं एवं 3 साल की सदस्यता शुल्क $875 है।http://www.cleartrip.com/flight-booking/alaska-airlines.html अलास्का एयरलाइंस क्लिरट्रिप.कॉम https://web.archive.org/web/20150601012221/http://www.cleartrip.com/flight-booking/alaska-airlines.html 1 जून 2015 live माइलेज प्लान माइलेज प्लान अलास्का एयरलाइन्स एवं होराइजन एयर का फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम हैं। इस प्लान के सहयोगी सदस्यों में वन वर्ल्ड के सदस्य जैसे अमेरिकन एयरलाइन्स , ब्रिटिश एयरवेज , कैथे पसिफ़िक , लें , कांटस एवं स्काई टीम मेंबर एयरलाइन्स ऐरोमेक्सिको,[80] एयर फ्रांस, डेल्टा एयर लाइन्स, के एल एम (KLM) एवं कोरियाई एयर; इसके अतिरिक्त एयर पसिफ़िक, एमिरेट्स, एरा अलास्का, मोकुलेले एयरलाइन्स एवं पेन एयर भी हैं।http://www.alaskaair.com/content/mileage-plan/partners/partner-overview.aspx लाभ योजना एयरलाइन पार्टनर्स अलास्का एयर https://web.archive.org/web/20150628012344/http://www.alaskaair.com/content/mileage-plan/partners/partner-overview.aspx 28 जून 2015 liveयह माइलेज प्लान कार्यक्रम में कोई सदयता शुल्क नहीं लगता हैं एवं संचित की गयी माइल्स कभी अंत नहीं होता हैं।http://www.alaskaair.com/content/mileage-plan/frequently-asked-questions/faq-benefits.aspx अन्य लाभ योजना की जानकारी अलास्का एयर समूह अलास्का एयर https://web.archive.org/web/20150610052811/http://www.alaskaair.com/content/mileage-plan/frequently-asked-questions/faq-benefits.aspx 10 जून 2015 live घटनाएँ एवं दुर्घटनाएं अलास्का एयरलाइन्स के इतिहास में कुल मिलकर 10 प्रमुख दुर्घटनाएँ हुई हैं जिसमें 8 दुर्घटनाओं में लोग हताहत हुए हैं जबकि 2 दुर्घटनाओं में केवल विमान को क्षति हुई है। सन्दर्भ श्रेणी:विमान सेवा श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु-सेवाएँ