Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूनुस खान (राजनेता)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूनुस खान राजस्थान विधान सभा के सदस्य डीडवाना 2003 - 2008 2013 - 2018 दिसम्बर 2023 डीडवाना डीडवाना 1 अगस्त 1964 भारतीय जनता पार्टी यूनुस खान (जन्म 1 अगस्त 1964), जिन्हें मोहम्मद यूनुस खान के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे वर्ष 2023 में तीसरी बार राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इससे पूर्व वे 2003 और 2013 में डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।Yunus Khan (Minister of Rajasthan Govt.), Yunus Khan (MLA) https://rajasthanlink.com/VanuDetails/churu/bjp/193/yunus-khan 2025-03-15 राजस्थान लिंक Englishअर्निमेश शंकर 2023-12-03 Raje loyalist Yoonus Khan, denied ticket by BJP, defeats Congress's Dudi. BJP in 3rd place https://theprint.in/elections/raje-loyalist-yunus-khan-denied-ticket-by-bjp-leading-against-congresss-dudi-bjp-in-3rd-place/1869370/ 2025-03-15 द प्रिंट en-USलाइव एबीपी 2023-12-15 एक्शन मोड में आए निर्दलीय विधायक यूनुस खान, कहा- 'वसुंधरा के CM न बनने से मेरी ताकत कम नहीं होग https://www.abplive.com/elections/independent-mla-from-didwana-yunus-khan-and-close-to-vasundhara-raje-reaction-on-bhajanlal-sharma-government-2561233 2025-03-15 www.abplive.com hi प्रारंभिक जीवन यूनुस खान का जन्म ताजू खान के घर हुआ था। वे स्नातकोत्तर शिक्षित हैं और उन्होंने वर्ष 1986 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर (एम.कॉम.) की उपाधि प्राप्त की।Yunus Khan(Bharatiya Janata Party(BJP)):Constituency- DEEDWANA(NAGAUR) - Affidavit Information of Candidate https://myneta.info/rajasthan2013/candidate.php?candidate_id=1989 myneta.info 10 फरवरी 2021 पेशे से वे किसान हैं। राजनीतिक करियर वर्ष 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में यूनुस खान ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार सचिन पायलट के विरुद्ध चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में सचिन पायलट को 1,09,040 मत प्राप्त हुए, जबकि यूनुस खान को 54,861 मत मिले। वर्ष 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व यूनुस खान ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। उन्होंने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन दुड़ी को पराजित कर विजय प्राप्त की। सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:राजस्थान विधानसभा के विधायक श्रेणी:राजस्थान विधायक 2023–2028