Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सेंट सोफिया कैथेड्रल Софійський собор uk 80-391-0151_Kyiv_St.Sophia's_Cathedral_RB_18_2_(cropped).jpg 1.2 सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव का बाहरी दृश्य सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव कीव, यूक्रेन बीजान्टिन, यूक्रेनी बारोक 11वीं शताब्दी sofiia-kyivska.org सेंट सोफिया कैथेड्रल (Софійський собор) यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित ईसाई कैथेड्रल (प्रधान गिरजाघर) है। इसका निर्माण कीवयाई रूस के काल में हुआ था और यह लंबे समय तक कीव के धार्मिक तथा सांस्कृतिक जीवन का प्रमुख केंद्र रहा।Kyiv: Saint-Sophia Cathedral and Related Monastic Buildings, Kyiv-Pechersk Lavra https://whc.unesco.org/en/list/527/ UNESCO World Heritage Centre 18 August 2026 इतिहास कैथेड्रल का निर्माण कीवयाई रूस के राजकुमार यारोस्लाव द वाइज़ के शासनकाल में हुआ।https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CY%5CA%5CYaroslavtheWise.htm Yaroslav the Wise www.encyclopediaofukraine.com 2026-08-19 इसके निर्माण की सटीक तिथि को लेकर इतिहासकारों में मतभेद है। कुछ स्रोत इसे 1037 से 1044 के बीच निर्मित मानते हैं, जबकि अन्य स्रोत इसके निर्माण का समय 1017 से 1037 के बीच बताते हैं।Saint Sophia Cathedral https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CS%5CA%5CSaintSophiaCathedral.htm Internet Encyclopedia of Ukraine Canadian Institute of Ukrainian Studies, University of Alberta 18 August 2026 17वीं शताब्दी में मेट्रोपॉलिटन (यूक्रेनी कैथोलिक चर्च और यूक्रेनी रूढ़िवादी चर्च में एक धर्मप्रांत का प्रमुख धर्माध्यक्ष।)https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CM%5CE%5CMetropolitan.htm Metropolitan www.encyclopediaofukraine.com 2026-08-19 पेट्रो मोहिला के समय कैथेड्रल के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हुआ। बाद में 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण और पुनर्निर्माण हुआ। इस अवधि में कई इमारतों को यूक्रेनी बारोक शैली में बनाया गया या बदला गया। 1934 में सभी धार्मिक गतिविधियाँ बंद कर दी गईं और कैथेड्रल को एक संग्रहालय में बदल दिया गया। इसकी कई महत्वपूर्ण वस्तुएँ राज्य द्वारा जब्त कर ली गईं। इनमें से कई वस्तुएँ बाद में नष्ट हो गईं, खो गईं या विदेशों में बेच दी गईं। हाल की स्थिति 10 जून 2025 को कीव पर हुए रूसी ड्रोन हमले में सेंट सोफिया कैथेड्रल के पूर्वी अग्रभाग को नुकसान पहुँचा। अगले दिन यूनेस्को के प्रतिनिधियों ने स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण किया और नुकसान की पुष्टि की। यूनेस्को के अनुसार इस हमले में कैथेड्रल की पूर्वी दिशा के बाहरी हिस्से को क्षति पहुँची थी।Kyiv: UNESCO is deeply concerned about threats to World Heritage in Ukraine's capital https://www.unesco.org/en/articles/kyiv-unesco-deeply-concerned-about-threats-world-heritage-ukraines-capital UNESCO 11 June 2025 18 August 2026 2025 में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने भी इस नुकसान पर चिंता व्यक्त की और यूक्रेन की विश्व धरोहर संपत्तियों की सुरक्षा की आवश्यकता दोहराई।Decision 47 COM 7A.24 Kyiv https://whc.unesco.org/en/decisions/8691/ UNESCO World Heritage Centre 2025 18 August 2026 स्थापत्य सेंट सोफिया कैथेड्रल की मूल वास्तुकला में बीजान्टिन वास्तुकला का प्रभाव दिखाई देता है। इसके निर्माण में उस समय की कीवयाई रूस की स्थापत्य परंपराओं के साथ बीजान्टिन परंपरा का समन्वय हुआ था। कैथेड्रल परिसर परिसर की प्रमुख इमारतों में घंटाघर, मेट्रोपॉलिटन का निवास स्थान, भोजनशाला (सामूहिक भोजन के लिए बनी इमारत), और ज़ाबोरोव्स्की द्वार शामिल हैं। इनमें से कई इमारतें यूक्रेनी बारोक वास्तुकला की विशेषताओं को दर्शाती हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://sofiia-kyivska.org/ यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र पर सेंट सोफिया कैथेड्रल Internet Encyclopedia of Ukraine में Saint Sophia Cathedral Saint Sophia Cathedral श्रेणी:युक्रेन का इतिहास श्रेणी:युक्रेन की संस्कृति श्रेणी:युक्रेन श्रेणी:गिरजाघर