411 REFERENCE · Wikipedia
गुनाह (2002 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुनाह गुनाह (2002 फ़िल्म).jpg गुनाह का पोस्टर मुकेश भट्ट अमोल शेटगे आनन्द राज आनन्दसाजिद-वाजिद प्रणय नारायण (संवाद) डीनो मोरिया, बिपाशा बसु, आशुतोष राना, इरफ़ान ख़ान महेश भट्ट 20 सितम्बर, 2002 भारत हिन्दी
गुनाह 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे महेश भट्ट ने लिखा है एवं अमोल शेटगे ने इसका निर्देशन किया है। इसमें डीनो मोरिया और बिपाशा बसु प्रमुख किरदारों में हैं।10 साल रहा जॉन से बिपाशा का रिलेशन, इन्हें भी कर चुकीं डेट https://aajtak.intoday.in/story/bipasha-basu-birthday-relation-with-john-abraham-tmov-1-1052328.html आज तक 28 जनवरी 2019 hi 7 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190107055203/https://aajtak.intoday.in/story/bipasha-basu-birthday-relation-with-john-abraham-tmov-1-1052328.html 7 जनवरी 2019 live
कथानक
सख्त पुलिसकर्मी, प्रभा (बिपाशा बसु) को उसका अतीत परेशान करता रहता है। एक वैश्या की नाजायज औलाद होने के कारण उसका बचपन भी बहुत बुरा गुजरा और एक बार उसके जीवन में ऐसी घटना घटी जब वो एक हत्या करनी ही वाली थी। लेकिन आज, अब जब वह एक पुलिस वाली है, तो वह मानती है कि वह अपराधी को सुधार कर अपनी अंतरात्मा की आवाज को शांत कर सकती है।
प्रभा का जीवन आदित्य (डीनो मोरिया) के प्रवेश के साथ कठिन हो जाता है, जो दिल से एक अच्छा व्यक्ति है, लेकिन पुलिस प्रणाली के गलत कामों के कारण अपराध का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो गया।
प्रभा आदित्य के घर जाती है उसे दबोचने के लिए, लेकिन वो उसकी सतर्क आँखों के नीचे से निकल जाता है। प्रभा, आदित्य को पकड़ने के करीब रहती है। एक समय जब वह छत से गिरने वाली थी, आदित्य ने दौड़ना बंद कर दिया और उसे बचाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। यह कृत्य प्रभा पर बहुत प्रभाव डालता है।
प्रभा ने आदित्य के अतीत को जानने और यह पता लगाने का फैसला किया कि उसे किसने पहली बार अपराध करने के लिए प्रेरित किया। वह उसे सुधारने का निर्णय लेती है, लेकिन उसके करीब आ जाती है और इस प्रक्रिया में उसे प्यार हो जाता है। आखिरकार, प्रभा और आदित्य प्यार में पड़ जाते हैं। फिर, एक समस्या तब पैदा होती है जब आदित्य जेल से भाग जाता है और लोगों को फिर से मारना शुरू कर देता है। प्रभा एक अच्छी अधिकारी होने के कारण उसे मार देती है जब वह दूसरे आदमी (इरफ़ान ख़ान) को मारने वाला होता है। वह उसे मारने के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करती है, और उसके पुराने फायरमैन हेलमेट के सामने पदक रखती है। कहती है कि वह उससे प्यार करती थी और उसका एक हिस्सा हमेशा उसके अंदर रहेगा।
मुख्य कलाकार
डीनो मोरिया — आदित्य एस कश्यप
बिपाशा बसु — इंस्पेक्टर प्रभा नारायण
आशुतोष राना — मधुसूदन गोखले
इरफ़ान ख़ान — ए सी पी दिग्विजय पाँडे
अवतार गिल — महेश मिर्चनंदानी
विश्वजीत प्रधान — सत्यम कश्यप
यशपाल शर्मा — परशुराम
संगीत
गीत गायक हमने तुमको दिल ये दे दिया अलका याज्ञनिक, बाबुल सुप्रियो 5:22 प्रवीण भारद्वाज आनन्द राज आनन्द जब दिल चुराये कोई बाबुल सुप्रियो, अलका याज्ञनिक 5:23 प्रवीण भारद्वाज आनन्द राज आनन्द साजना साजना अलका याज्ञनिक, अभिजीत 5:16 प्रवीण भारद्वाज आनन्द राज आनन्द दिल ने कहा कौन है सोनू निगम 6:05 फैज़ अनवर साजिद-वाजिद रूठ कर हम उन्हें रूप कुमार राठौड़, साबरी बंधु 6:07 आनंद बख्शी साजिद-वाजिद मेरे दिल पे किसी ने सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:40 आनंद बख्शी साजिद-वाजिद थीम ऑफ़ गुनाह सुनिधी चौहान 3:04 N/A वाद्य रचना आनन्द राज आनन्द
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0331256 गुनाह
श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में