Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

येस बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

येस बैंक (Yes Bank) भारत में कार्यरत निजी क्षेत्र का एक बैंक है। यह एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है, जिसकी स्थापना 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने की थी। यह मुख्य रूप से कॉर्परेट बैंक के रूप में, खुदरा बैंकिंग के साथ ही सहायक प्रबंधन और परिसंपत्ति प्रबंधन के रूप में कार्य करता है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को इसका नया सीईओ और मैनिजिंग डाइरेक्टर नियुक्त किया गया है।https://www.businesstoday.in/sectors/banks/yes-bank-new-management-prashant-kumar-appointed-md-ceo-sunil-mehta-non-executive-chairman/story/398260.html YES Bank's new management: Prashant Kumar appointed MD, CEO; Sunil Mehta Non-Executive Chairman Businesstoday.in 2020-03-15 2020-03-19 https://web.archive.org/web/20200316170716/https://www.businesstoday.in/sectors/banks/yes-bank-new-management-prashant-kumar-appointed-md-ceo-sunil-mehta-non-executive-chairman/story/398260.html 16 मार्च 2020 dead इतिहास 2018 - 2020: राणा कपूर की गड़बड़ी येस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर द्वारा अप्रैल 2018 से जून 2018 के बीच डीएचएफ़एल में अल्प अवधि के ऋणपत्र में ₹3,700 करोड़ का निवेश किया था। सीबीआई के प्राथमिकी के अनुसार इसके एवज में वाधवन ने कथित तौर पर कपूर और उनके परिवार वालों को कर्ज़ के रूप में ₹600 करोड़ की रिश्वत दी थी। 8 मई 2020 को सीबीआई की विशेष अदालत ने डीएचएफ़एल के प्रचारक कपिल वधावन और आरकेडबल्यू डिवेलपर्ज़ के प्रचारक धीरज वधावन को 10 मई 2020 तक सीबीआई के हिरासत में भेज दिया था। इनके साथ साथ इस घोटाले में पूर्व सीईओ एवं सह-संस्थापक राणा कपूर भी शामिल हैं।यस बैंक मामला : सीबीआई की विशेष अदालत ने कपिल वधावन और धीरज वधावन को 10 मई तक के लिए हिरासत में भेजा https://www.amarujala.com/india-news/yes-bank-case-kapil-wadhawan-and-dheeraj-wadhawan-sent-to-cbi-custody-till-may-10-by-special-cbi-court 1 जून 2020 अमर उजाला 8 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200524144714/https://www.amarujala.com/india-news/yes-bank-case-kapil-wadhawan-and-dheeraj-wadhawan-sent-to-cbi-custody-till-may-10-by-special-cbi-court 24 मई 2020 live 2020 - वर्तमान: नई शुरूआत 5 मार्च 2020 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने अत्यधिक ऋण में डूबे इस बैंक को बंद होने से बचाने के लिए इसका सारा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद रिज़र्व बैंक ने एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रशांत कुमार का येस बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नाम दिया। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय बैंक