411 REFERENCE · Wikipedia
रेइएक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेइएक Reiek.JPG रेइएक पहाड़ 1465 270 आइजोल ज़िला, मिज़ोरम, भारत लुशाई पहाड़ियाँ 23.678 92.603 region:IN_type:mountain inline,title
रेइएक Reiek) मिज़ोरम राज्य के मामित ज़िले में स्थित एक गाँव, पहाड़ी और पर्यटन स्थल है। यह आइजोल से 29 किमी॰ दूर और समुद्र तट से 1,548 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से आइजोल और आसपास की घाटियों और पहाड़ियों का दृश्य दिखता है। किसी साफ़ दिन पहाड़ की चोटी से बांग्लादेश के मैदानी इलाकों को देखा जा सकता है। रेइएक घने हरे-भरे शीतोष्ण पेड़ों और झाड़ियों से घिरा हुआ है।रेइएक (Reiek) https://dcmamit.mizoram.gov.in/page/reiek1465452213 उप-आयुक्त, मामित का आधिकारिक जालस्थल (OFFICIAL WEBSITE OF DEPUTY COMMISSIONER, MAMIT) मिज़ोरम सरकार (Government of Mizoram) 9 नवम्बर 2023 9 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231109062711/https://dcmamit.mizoram.gov.in/page/reiek1465452213 dead
भूगोल
भारत के राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक हिमालयी भूगर्भशास्त्र
यह एक क्वेस्टा (एक तरफ हल्की ढलान और दूसरी तरफ खड़ी ढलान वाली पहाड़ी) है जो तृतीयक रेत शैल परिवर्तनों के क्षरण द्वारा निर्मित है।GSI lists geo-tourism sites in North east https://journalsofindia.com/gsi-lists-geo-tourism-sites-in-north-east/ जर्नल्स ऑफ़ इंडिया (Journals of India) 9 नवम्बर 2023 https://web.archive.org/web/20220519075752/https://journalsofindia.com/gsi-lists-geo-tourism-sites-in-north-east/ 19 मई 2022 अंग्रेज़ी
संस्कृति
धरोहर गाँव
अंगूठाकार|रेइएक में एक ठेठ मिजो गाँव।
रेइएक में एक ठेठ मिज़ो गाँव है जिसमें विभिन्न मिज़ो उप-जनजातियों की विशिष्ट पारंपरिक झोपड़ियाँ—लल इन (Lal In : मिज़ो मुखिया का घर), जोलबुक (अविवाहित युवा पुरुषों का सामुदायिक रात्रिनिवास), और लल पा इन (Lal Pa In : मुखिया के वरिष्ठ सलाहकार का घर) आदि—हैं जो मिज़ोरम के पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित और अनुरक्षित हैं। रेइएक गाँव, मिजोरम (Reiek Village, Mizoram) https://www.rural.tourism.gov.in/Reiek-Village-Gold.html ग्रामीण पर्यटन (Rural Tourism) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Tourism, Govt of India) 9 नवम्बर 2023 ये घर पूरी तरह से सुसज्जित होते हैं, जिससे आगंतुकों को मिज़ो शासकों के गौरवशाली अतीत की झलक मिलती है। इन पारंपरिक घरों के पास में ही मिज़ो जीवन शैली में हुए बदलावों को दिखाने के लिए पास में, आधुनिक विकास के साथ तालमेल रखते हुए, कुछ मिज़ो आधुनिक घरों का भी निर्माण किया गया है।रेइएक, मामित ज़िला (Reiek, Mamit District) https://www.incredibleindia.org/content/incredible-india-v2/en/destinations/aizawl/reiek--mamit-district.html अतुल्य भारत (Incredible India) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Tourism, Govt of India) 9 नवम्बर 2023 यहाँ सितंबर में एक वार्षिक एन्थ्यूरियम उत्सव का आयोजन किया जाता है।एन्थ्यूरियम उत्सव (Anthurium Festival) https://utsav.gov.in/view-event/anthurium-festival-1 उत्सव (Utsav) भारत सरकार 9 नवम्बर 2023 रेइएक में अप्रैल में यात्रा करना सबसे अच्छा माना जाता है।
एन्थ्यूरियम उत्सव
एन्थ्यूरियम उत्सव मिज़ोरम में उगाए जाने वाले एन्थ्यूरियम और पर्यटकों के लिए रेइक पहाड़ी में मौज़ूद समृद्ध मिज़ो रीति-रिवाजों और परंपराओं को बढ़ावा देने वाला एक उत्सव है। यह उत्सव हर साल केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से पर्यटन विभाग और बागवानी विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। इस उत्सव का दोहरा उद्देश्य है—एक तो मनमोहक फूल की खेती और विपणन को बढ़ावा देना और दूसरा मिजोरम की प्राकृतिक सुंदरता के लिए अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना। यह उत्सव मिजोरम के समृद्ध और लयबद्ध सांस्कृतिक नृत्यों और खेलों को प्रदर्शित करता है।
पारिस्थितिकी
जीव-जंतु
रेइक पहाड़ियों के जंगल आकर्षक किस्म के पहाड़ी पक्षियों का घर हैं। इनमें दुर्लभ बहरी (Peregrine falcon) भी शामिल है जिसे ऊँचे कगार पर बैठे हुए या चट्टानों पर झपट्टा मारते हुए देखा जा सकता है। शिखर के ठीक ऊपर एक बड़ी शिला है जो एक ऊँचे चट्टान के ऊपर से निकली हुई है। पर्यावरण एवं वन विभाग ने पर्यटकों को रेइक के जंगल में ट्रैकिंग से पहले स्थानीय समुदाय को सूचित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
वनस्पति
इन्हें भी देखें
जोलबुक
सोलोमन टेम्पल, आइजोल
बाहरी कड़ियाँ
रेइएक गाँव को भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव घोषित किया गया। https://web.archive.org/web/20231109081655/https://dipr.mizoram.gov.in/post/reikek-village-declared-best-tourism-village-in-india 9 नवंबर 2023
सन्दर्भ
श्रेणी:मिज़ोरम में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:मिज़ोरम का भूगोल