411 REFERENCE · Wikipedia
लकड़ी की नक्काशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb| लकड़ी की नक्काशी करने वाला कारीगर
thumb|अलेक्जेंडर ग्राबोवेत्स्की द्वारा की गई लकड़ी की नक्काशी
लकड़ी की नक्काशी हस्तकला एक उदाहरण है। यह लकड़ी पर की जाने वाली एक कला है। इसमें चाकू और छेनी जैसे औजारों की मदद से लकड़ी को काटकर इसपर उत्कृष्ट नक्काशी की जाती हैं। यह कला सजावट के लिए या किसी वस्तु को खूबसूरत बनाने के लिए की जाती है।
लकड़ी की नक्काशी एक प्राचीन और व्यापक रूप से प्रचलित कला है, जिसे विभिन्न संस्कृतियों में लंबी अवधि से किया जाता रहा है। हालांकि लकड़ी को पत्थर और कांस्य जैसे अन्य प्रमुख सामग्रियों की तुलना में अधिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। यह क्षय, कीटों और आग जैसी समस्याओं के प्रति संवेदनशील होती है, जिस कारण इसकी नक्काशी कला समय के साथ नष्ट होती गयी।उदाहरण के लिए देखें मार्टिन रॉबर्टसन कृत, A shorter history of Greek art, [यूनानी कला का संक्षिप्त इतिहास], पृ॰9, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस, 1981, 0-521-28084-2, 978-0-521-28084-6 Google books
विशेषताएं
लकड़ी की नक्काशी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे बनाने में समय कम लगता है और यह पत्थर की तुलना में अधिक मुलायम और उकेरने में आसान होती है। इसकी रेशेदार संरचना के कारण, इसे बेहद पतला और सटीक रूप से उकेरा जा सकता है, जिससे मूर्तिकार को नक्काशी करने में आसानी होती है। लकड़ी के द्वारा बनाए गए मूर्तियाँ और अन्य वस्तुएं विशेष रूप से इस वजह से लोकप्रिय होती है, क्योंकि ये वजन में हल्की होती हैं।लकड़ी की नक्काशी: इतिहास, प्रकार, विशेषताएँ http://www.visual-arts-cork.com/sculpture/wood-carving.htm 2023-08-09 www.visual-arts-cork.com लार्च से बनी शिगीर मूर्ति, 12,000 वर्ष पुरानी लकड़ी की नक्काशी है।
right|thumb|300px|काष्ठ से निर्मित कृष्ण की मूर्ति
सन्दर्भ
श्रेणी: हस्तकला