Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिजियाझुआंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिजियाझुआंग (石家庄, Shijiazhuang) जनवादी गणराज्य चीन के उत्तरी भाग में स्थित हेबेई प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है और चीन की राजधानी बीजिंग से २८० किमी दक्षिण पर स्थित है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी १,०१,६३,७८८ अनुमानित की गई थी, जिमें से २६,०४,९३० शहरी इलाक़ों में, ३८,३३,६०६ नगर पालिका के क्षेत्र में और अन्य आसपास के देहाती इलाक़ों में रहते थे। शिजियाझुआंग में नया औद्योगीकरण बहुत हुआ है और इसके अलावा इस शहर का कोई ख़ास सांस्कृतिक महत्व नहीं है। बीजिंग से नज़दीकी की वजह से यहाँ चीनी फ़ौज की बड़ी छावनी है जो ज़रुरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजधानी की रक्षा करने के लिए तैयार है। यहाँ कुछ सैन्य विश्वविद्यालय और कॉलेज भी हैं। भारत से द्वितीय चीन-जापान युद्ध के दौरान चीन भेजे गए डॉक्टर द्वारकानाथ कोटणीस की समाधि शिजियाझुआंग शहर में स्थित है। कुछ स्रोतों के अनुसार यह शहर कुछ रेलवे मार्गों के पास होने की वजह से ही १०० साल में एक गाँव से एक शहर बन गया है वरना इसमें कोई विशेषता नहीं है।Frommer's China, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3, ... Shijiazhuang ... 269km (168 miles) SW of Beijing Hebei's nondescript capital ... Shijiazhuang is an accident arising from the crossing of major north-south and east-west railway lines ... मौसम शिजियाझुआंग में गर्मियों में पूर्व एशियाई मोनसून की बारिशें पड़ती हैं और तापमान ३२ सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है। सर्दियों में साइबेरिया के मौसम के प्रभाव से मौसम शुष्क और बहुत सर्द रहता है। बर्फ़ पड़ती है और तापमान −७ सेंटीग्रेड तक गिर जाता है। बसंत में मंगोलिया की स्तेपी और रेगिस्तान से रेतीले तूफ़ान भी आते हैं। इन्हें भी देखें हेबेई सन्दर्भ 2 श्रेणी:हेबेई श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर