411 REFERENCE · Wikipedia
नवानगर के जाम साहब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|250px|नवानगर रियासत का शाही कुलंक, जिसपर "श्रीजामीजयति"(जाम की जय हो!) का ध्येय प्रदर्शित है।
thumb|right|250px|
महामहिम जाम साहेब श्री सर रणजीतसिंहजी विभाजी जडेजा, नवानगर के जाम साहब, जिन्हें "रंजी" के नाम से भी जाना जाता था, नवानगर के १०वें जाम साहब थे, उनका शासन १९०७ से १९३३ तक चला था। रणजीतसिंह जी को विशेष कर एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी और बल्लेबाज़ होने के लिए जाना जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका अदा की थी। भारत में खेले जाने वाली घरेलु क्रिकेट सिरीज़, रणजी ट्रॉफी उन्हीके नाम पर है
नवानगर के महाराज जाम साहब, काठियावाड़, वर्त्तमान गुजरात राज्य में स्थित नवानगर रियासत के एकराटिय शासक का पद था, जिन्हें जाम साहब के नाम से संबोधित किया जाता था।
इतिहास और नामकरण
नवानगर राज्य पर, जाम जडेजा गोत्र के हिन्दू राजपूत वंश का राज था, जोकि सम्माँ राजपूतों की एक शाखा है, जो मूलतः सिंध के हैं। नवानगर और कच्छ राज्य के राजकुटुंब एक ही वंश के थे। स्थानीय भाषा में "जाम" शब्द का अर्थ होता है, "सरदार" जिसे अमूमन सम्माँ वंश व सम्माँ शासित प्रदेशों में राजा के लिए उपयोग किया जाता था। एवं "जाम" नाम के साथ, उनके उचित सम्मान के लिए, "साहब" कह कर भी संबोधित किया जाता था। "जाम साहब" के ख़िताब का उपयोग सबसे पहले जाम रावलजी जडेजा ने किया था जब उन्होंने १५४० में कच्छ में अपनी पुश्तैनी रियासत से पलायन कर हालार के ~१,००० गाँवों पर कब्ज़ा किया था, जो बाद में नवानगर रियासत बानी। गुजरात का वर्त्तमान शहर, जामनगर(जोकि नवानगर राज्य की राजधानी था) का नाम, "जाम साहब" के नाम पर ही है।
नवानगर के जाम साहब गण की सूचि
शाशनकाल शाशक जन्म निधन 2 अक्टूबर 1690 - 13 अक्टूबर 1708 लखाजी तमाची 1708 13 अक्टूबर 1708 - 13 अगस्त 1711 रायसिंहजी लखाजी 1711 13 अगस्त 1711 - 1743 तमाची रायसिंहजी 1743 सितंबर 1743 - 2 नवंबर, 1767 लखजी तमाची 1743 1767 2 नवंबर 1767 - 6 अगस्त 1814 जसाजी लखाजी 1814 6 अगस्त 1814 - 24 फरवरी 1820 सताजी (द्वी०) लखजी 1820 24 फरवरी 1820 - 22 फरवरी 1852 रणमलजी साताजी (द्वी०) 1852 22 फरवरी, 1852 - 28 अप्रैल, 1895 विभाजी (द्वितीय) रणमलजी 1827 1895 28 अप्रैल, 1895 - 14 अगस्त, 1906 जशवंतसिंहजी विभाजी द्वितीय 1882 1906 12 मार्च 1907 - 2 अप्रैल 1933 रणजीतसिंहजी विभाजी (द्वि०) 1872 1933 2 अप्रैल 1933 - 15 अगस्त 1947 दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी 1895 1966 3 फरवरी 1966 - 28 दिसंबर 1971 शत्रुशाल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी 1939 जीवित
इन्हें भी देखें
नवानगर रियासत
सम्माँ वंश
सम्माँ जनजाति
जडेजा राजपूत
जामनगर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Nawanagar History and Genealogy at Queensland University
श्रेणी:नवानगर रियासत
श्रेणी:नवानगर के जाम साहब