Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुलिकट झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुलिकट झील Pulicat Lagoonபழவேற்காடு ஏரிపులికాట్ సరస్సు India - Pulicat Lake - 023 - lake landscape.jpg झील के बाधा द्वीपों पर ताड़ के पेड़ झील के बाधा द्वीपों पर ताड़ के पेड़ भारत में झील का स्थान India कोरोमंडल तटआन्ध्र प्रदेश व तमिल नाडु 13 33 57 N 80 10 29 E type:waterbody_region:IN inline,title नुनखरा से खारा आरणी नदी, कलंगी नदी, स्वर्णामुखी नदी बंगाल की खाड़ी 60 km mi on 1 17.5 km mi on 1 250 - 450 km2 mi2 0(निम्न ज्वार से उच्च ज्वार) 1 m ft on 1 10 m ft on 1 (मुख पर) इरुक्कम, वेनाडु तथा अन्य श्रीहरिकोटापुलिकटसूल्लुरपेटा पुलिकट झील (Pulicat Lagoon) भारत के आन्ध्र प्रदेश और तमिल नाडु राज्यों में स्थित एक अनूपझील है। चिलिका झील के बाद यह 759 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाली झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी नुनखरा जल पारितंत्र है। इसका बड़ा भाग आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िला (तिरुपति ज़िले) में आता है। बालू के बने बाधा द्वीप झील को बंगाल की खाड़ी से पृथक करते हैं, और श्रीहरिकोटा एक मुख्य बाधा द्वीप है, जिसपर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र स्थित है। झील की लम्बाई 60 किमी और चौड़ाई 5 से 15 किमी है। औसत गहराई लगभग 1 मीटर है, लेकिन समुद्र से लगे मुख के भाग में यह 10 मीटर तक हो जाती है। पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य भी इसी झील क्षेत्र में है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145 भूगोल और स्थलाकृति thumb|left|150px|मानचित्र पर पुलीकट झील की अवस्थिति 1957 पुलीकट झील 13.33° से 13.66° N और 80.23° to 80.25°E, के बीच स्थित है जबकि अगर इसके सूख चुके हिस्सों को भी शामिल किया जाय तो उत्तर में इसका विस्तार 14.0°N. तक है। इसका लगभग 84% हिस्सा आन्ध्र प्रदेश में और 16% हिस्सा तमिलनाडु राज्य में आता है। झील का क्षेत्रफल ज्वार के दौरान 450 km2 mi2और भाते के दौरान 250 km2 mi2 के आसपास रहता है। इसकी कुल लम्बाई 60 km mi और चौड़ाई लगभग 0.2 km mi से 17.5 km mi के बीच है। जलवायु की दृष्टि से यह झील उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु के अंतर्गत आती है जहाँ तापमान लगभग 15 C F से 45 C F के मध्य रहता है। संकटापन्न जलीय निकाय हाल में हुए कुछ सर्वेक्षणों में पुलीकट झील के संकटग्रस्त होने का दावा किया गया है और इसके लिये मानवीय गतिविधियों को जिम्मेवार ठहराया गया है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक इस झील का कुल सतही क्षेत्रफल पहले 450 वर्ग फीट हुआ करता था जो अब घटकर मात्र 350 वर्ग फीट गया है। इससे इस झील के बाशिंदों और यहाँ आने वाले हजारों प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। यही नहीं इस झील की गहराई में कमी और लवणता में वृद्धि भी दर्ज की गयी है।कुमार सुजीत भारत की दूसरी बड़ी झील ‘पुलिकट’ खतरे में http://www.livehindustan.com/news/1/deshlocalnews/article1-story-1-0-19279.html 6 May 2015 हिन्दुस्तान टाइम्स (हिन्दी दैनिक) 6 May 2015 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101154411/https://www.livehindustan.com/news/1/deshlocalnews/article1-story-1-0-19279.html dead चित्र दीर्घा इन्हें भी देखें पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य अनूप झील श्रीहरिकोटा चिलिका झील नुनखरा जल सन्दर्भ श्रेणी:तमिल नाडु की झीलें श्रेणी:भारत की झीलें श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश की झीलें श्रेणी:भारत की अनूप झीलें श्रेणी:कोरोमंडल तट श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ