Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2016 पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट के कारण 28 लोगों की मौत और तीस से अधिक लोग घायल हुए। यह विस्फोट 16 सितम्बर 2016 को हुआ था। इस विस्फोट में मरने वालों में चार बच्चे भी थे। जिसमें सभी दस वर्ष से कम उम्र वाले थे। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान के जमात-उल-अहरार नामक आतंकी संगठन ने ली है। उनका कहना यह है कि 2009 में सेना ने उनके 13 आतंकियों को मार दिया था, इसलिए वे इसका बदला ले रहे हैं। यह पाकिस्तान में इस महीने दूसरा आतंकी हमला है। == घटना == 16 सितम्बर 2016 को पाकिस्तान के अनबर तहसील में स्थित मस्जिद में शुक्रवार के प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला हो गया। जिसके कारण 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पेशावर और चरसदा जिले के अस्पताल में ले जाया गया। वहाँ के डॉक्टरों के अनुसार कई लोगों की हालत बहुत नाजुक है। इससे कुछ दिन पहले 2 सितम्बर को भी पाकिस्तान के मर्दन शहर के अदालत में इसी तरह के आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। == प्रतिक्रिया == इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अब उन आतंकियों के खिलाफ लड़ाई और तेजी से करेंगे। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==