Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छोटी सी मुलाकात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छोटी सी मुलाकात छोटी सी मुलाकात.jpg छोटी सी मुलाकात का पोस्टर उत्तम कुमार अलो सरकार शंकर-जयकिशन उत्तम कुमार वैजयंतीमाला 1967 भारत हिन्दी छोटी सी मुलाकात 1967 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अलो सरकार ने किया है। इसमें उत्तम कुमार और वैजयंतीमाला ने अभिनय किया है।क्लर्की छोड़कर बने थे एक्टर, कहलाए बांग्ला सिनेमा के 'महानायक', 1 हिंदी फिल्म ने किया बर्बाद https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-uttam-kumar-left-clerkship-and-became-great-hero-of-bengali-cinema-1-bollywood-film-ruined-his-life-painful-story-8653867.html 7 फरवरी 2025 News18 हिंदी 3 सितम्बर 2024 hi 6 अक्तूबर 2024 https://web.archive.org/web/20241006105742/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-uttam-kumar-left-clerkship-and-became-great-hero-of-bengali-cinema-1-bollywood-film-ruined-his-life-painful-story-8653867.html dead यह 1954 की बंगाली फिल्म अग्नि परीक्षा की रीमेक है। वह फिल्म आशापूर्णा देवी के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण थी। संक्षेप रूपा (वैजयंतीमाला) अपनी दादी के साथ गाँव की यात्रा पर जाती है जहाँ वे बीमार राय साहब से मिलते हैं। राय साहब का एक पोता है। उसका नाम रज्जू है जिसे राय साहब और रूपा के दादा रूपा से शादी के लिए तय कर रखा था। राय साहब रूपा की दादी को रूपा और रज्जू के बीच सगाई के लिए राजी करते हैं। लेकिन फिर राय साहब को दिल का दौरा पड़ता है और अपनी मृत्युशैया पर वे ज़ोर देते हैं कि रूपा और रज्जू की तुरंत शादी कर दी जाए। दोनों बच्चे नाबालिग हैं और न तो जानते हैं और न ही समझते हैं कि उनकी शादी हो चुकी है। घर वापस आकर रूपा की माँ को सच्चाई का पता चलता है और वह रूपा की शादी की हर याद को मिटा देने की कसम खाती है। सालों बाद, रूपा अब बड़ी हो गई है और एक प्यारी युवती बन गई है और अशोक (उत्तम कुमार) से प्यार करने लगी है। रूपा अशोक को अपनी माँ से मिलवाती है। वह उसे मंज़ूरी देती है और उनकी शादी की योजना बनाती है। दूसरों को भी पता चल जाता है और अचानक रूपा को समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है। स्थिति को और भी भयावह हो जाती है क्योंकि रूपा की चचेरी बहन सोनिया (शशि कला) अशोक को उससे अलग करने की साजिश रचती है। अंत में, वह अपने ससुराल लौटती है। वहां उसे पता चलता है कि उसका बचपन का पति कोई और नहीं बल्कि अशोक ही है। मुख्य कलाकार उत्तम कुमार — अशोक वैजयंतीमाला — रूपा शशि कला — सोनिया राजेन्द्रनाथ — तरुण बोस — चौधरी वीना — संगीत गीत गायक शंकर-जयकिशन तुझे देखा तुझे चाहा मोहम्मद रफ़ी, सुमन कल्याणपुर 5:16 हसरत जयपुरी छोटी सी मुलाकात प्यार बन गई मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 5:17 हसरत जयपुरी मत जा मत जा मेरे बचपन आशा भोंसले 3:58 शैलेन्द्र तुझे देखा तुझे चाहा सुमन कल्याणपुर, मोहम्मद रफ़ी 6:08 हसरत जयपुरी II ऐ चाँद की ज़ेबाई मोहम्मद रफ़ी 4:43 हसरत जयपुरी जीवन के दोराहे पर लता मंगेशकर 5:11 शैलेन्द्र कल नहीं पाये जिया मोरे पिया लता मंगेशकर 5:04 शैलेन्द्र ना मुखड़ा मोड़ के जाओ मोहम्मद रफ़ी 3:34 हसरत जयपुरी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0061467 छोटी सी मुलाकात श्रेणी:1967 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:बंगाली फ़िल्मों के हिंदी रीमेक