Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़ भारत के 23 तकनीकी शिक्षा संस्थानों में से एक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़ की स्थापना सन् 2015 में हुई थी। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किए गए "राष्ट्रीय महत्व के संस्थान" में से एक हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पालक्काड (आईआईटी पालक्काड) केरल के पलक्कड़ में स्थित एक सार्वजनिक स्वायत्त  अभियांत्रिकी और अनुसंधान संस्थान है। यह भारत के २०१४ के केंद्रीय बजट में प्रस्तावित पांच नए आईआईटी में से एक है।[1] इसके परिसर का उद्घाटन ३ अगस्त २०१५ को पलक्कड़ में स्थित अस्थायी परिसर स्थान, अहिल्या एकीकृत परिसर पर हुआ था। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा आईआईटी पलक्कड़ के प्रोफेसर-इन-इंचार्ज पी बी सुनील कुमार को निदेशक के रूप में नियुक्त किये जाने तक, आईआईटी मद्रास के निदेशक डॉ भास्कर राममूर्ति को मैनेटर निदेशक बनाया गया था।[4] शिक्षण के स्तर को आईआईटी के अनुकूल रखने के लिए, आईआईटी मद्रास ने हाल ही में सेवानिवृत्त, पूर्व अध्यक्ष और विभिन्न विभागों के प्रमुख  एवं अनुभवी प्रोफेसरों के एक समूह को नए परिसर में स्थायी और अस्थायी प्रोफेसरों दोनों के रूप में नियुक्त किया है।