411 REFERENCE · Wikipedia
अकाशी कैक्यो पुल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अकाशी कैक्यो पुल एक झूला पुल है जो अवाजी द्वीप के इवाया शहर और होन्शू द्वीप के कोबे शहर को जोड़ता है। यह कोबे-अवाजी-नारुतो एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। यह पुल व्यस्त और अशांत अकाशी जलसंधि को पार करता है। (जलसंधि को जपानी भाषा में "कैक्यो" कहते है।) यह पुल १९९८ में पूरा हुआ था, और उस समय, दुनिया में किसी भी झूला पुल का सबसे लंबा केंद्रीय विस्तार था, जो 1,991 मीटर (6,532 फीट) लंबा था। वर्तमान में, यह तुर्की में स्थित १९१५ कनक्कले पुल के बाद दूसरा सबसे लंबा है, जिसे मार्च २०२२ में खोला गया था।
अकाशी कैक्यो ब्रिज होन्शू-शिकोकू ब्रिज परियोजना की प्रमुख कड़ियों में से एक है, जो सेतो अंतर्देशीय सागर में तीन मार्ग बनाता है।
इतिहास और निर्माण
अकाशी कैक्यो पुल के निर्माण से पहले, नौकाएँ यात्रियों को अकाशी जलसंधि के पार ले जाती थीं। यह जलसंधि नौवहन के लिए एक प्रमुख मार्ग है, पर यह अपने तूफानी हवाओं, भारी बारिश, और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी जाना जाता है।https://www.pbs.org/wgbh/buildingbig/wonder/structure/akashi_kaikyo.html BUILDING BIG: Databank: Akashi Kaikyo Bridge www.pbs.org https://web.archive.org/web/20201220180910/http://www.pbs.org/wgbh/buildingbig/wonder/structure/akashi_kaikyo.html December 20, 2020 July 29, 2021 दिसंबर १९४५ में तूफानी मौसम में सेकिरी मारू नौका डूब गई, जब इसकी १०० यात्रियों की क्षमता से तीन गुना अधिक यात्रियों को वो ले जा रही थी। इसमें ३०४ लोगों की मौत हो गई। १९५५ में एक तूफान के दौरान शिउन मारू आपदा में दो नौकाएँ डूब गईं, जिसमें १६८ लोग मारे गए। आगामी सदमे और सार्वजनिक आक्रोश ने जापानी सरकार को जलसंधि को पार करने के लिए एक पुल की योजना विकसित करने के लिए आश्वस्त किया।本州四国連絡橋のはなし : 長大橋を架ける Hiroyuki Fujikawa 2003 交通研究協会 4-425-76111-1 2–5 The story of the Honshu-Shikoku Bridge Project: How the great spans were erected 674864414
१९६१ में, निर्माण मंत्रालय और जापान राष्ट्रीय रेलवे ने संयुक्त रूप से जापान सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (जेएससीई) को एक तकनीकी अध्ययन करने के लिए नियुक्त किया, और जेएससीई ने होन्शू और शिकोकू के बीच पांच संभावित मार्गों की जांच के लिए एक समिति की स्थापना की। १९६७ में, समिति ने तकनीकी अध्ययन के परिणामों को संकलित किया और यह निष्कर्ष निकाला कि अकाशी जलसंधि के पार के पुल को "बेहद गंभीर डिजाइन और निर्माण स्थितियों का सामना करेना होगा, और दुनिया मे एसे लंबे पुलों में कोई समान उदाहरण नहीं है"। उन्होने एक अतिरिक्त अध्ययन की सिफारिश की।Yoshida Iwao 1990 Basic Survey and Planning of Akashi Kaikyo Bridge Proceedings of the Japan Society of Civil Engineers ja 418 1–15 10.2208/jscej.1990.418_1 0289-7806 free
रिपोर्ट के जवाब में, होन्शू-शिकोकू ब्रिज अथॉरिटी (अब होन्शू, शिकोकू, ब्रिज एक्सप्रेसवे कंपनी) की स्थापना १९७० में की गई थी।Inspection, Evaluation and Maintenance of Suspension Bridges: Case Studies Ogihara Katsuya 2016 CRC Press 9781466596894 Alampalli Sreenivas Boca Raton 40–58 Akashi Kaikyo Bridge September 28, 2021 Moreau William J. https://books.google.com/books?id=5yXSCgAAQBAJ&pg=PA39 https://web.archive.org/web/20210928060653/https://books.google.com/books?id=5yXSCgAAQBAJ&pg=PA39 September 28, 2021 १९७३ में पुल को मंजूरी दी गई थी, लेकिन खराब आर्थिक स्थितियों के कारण निर्माण रोक दिया गया था।
बाएँ|अंगूठाकार|दिसंबर १९९५ में निर्माणाधीन अकाशी कैक्यो पुल
मूल योजना में एक मिश्रित रेलवे-सड़क पुल था, लेकिन जब अप्रैल १९८८ में पुल का निर्माण शुरू हुआ, तो यह केवल छह-लेन के साथ सड़क तक ही सीमित था। वास्तविक निर्माण मई १९८८ तक शुरू नहीं हुआ था और इसमें १०० से अधिक ठेकेदार शामिल थे। जनवरी १९९५ में हानशिन भूकंप ने भूकंपीय निर्माण विधियों के कारण पुल को पर्याप्त नुकसान नहीं पहुंचाया। सितंबर १९९६ में निर्माण समय पर पूरा हुआ था।Kashima Satoshi Kitagawa Makoto 1997 The Longest Suspension Bridge https://www.jstor.org/stable/24996048 Scientific American 277 6 88–92B 1997SciAm.277f..88K 10.1038/scientificamerican1297-88 0036-8733 24996048 subscription https://web.archive.org/web/20210929003831/https://www.jstor.org/stable/24996048 September 29, 2021 September 29, 2021https://english.kyodonews.net/news/2018/04/d161a56fc707-worlds-longest-suspension-bridge-marks-20-years-since-opening.html World's longest suspension bridge marks 20 years since opening Kyodo News+ https://web.archive.org/web/20210729010737/https://english.kyodonews.net/news/2018/04/d161a56fc707-worlds-longest-suspension-bridge-marks-20-years-since-opening.html July 29, 2021 July 29, 2021 एक समारोह में तत्कालीन क्राउन प्रिंस नारुहितो और उनकी पत्नी जापान की क्राउन प्रिंसेस मसाको ने निर्माण मंत्री त्सुतोमु कावारा के साथ पुल को ५ अप्रैल १९९८ को यातायात के लिए खोला गया।https://highways.dot.gov/public-roads/julyaugust-1998/worlds-longest-suspension-bridge-opens-japan World's Longest Suspension Bridge Opens in Japan Cooper James D. United States Department of Transportation – Federal Highway Administration https://web.archive.org/web/20120101152145/http://www.fhwa.dot.gov/publications/publicroads/98julaug/worlds.cfm January 1, 2012 February 14, 2012 यह पुल २० वीं शताब्दी का अंतिम जापानी मेगा प्रोजेक्ट था।https://eresources.nlb.gov.sg/newspapers/digitised/article/straitstimes19980406-1.2.24.4?qt=kaikyo,%20bridge&q=kaikyo%20bridge World's longest suspension bridge April 6, 1998 The Straits Times AFP
पुल के कुल लागत का अनुमान ५०० बिलियन येन या यूएस $3.6 बिलियन (१९९८ के विनिमय दर के अनुसार) था। पुल पार करने के लिए चालकों से टोल वसूलकर इसका भुगतान किए जाने की उम्मीद थी। टोल २,३०० येन है और पुल का उपयोग प्रति दिन लगभग २३,०० कारों द्वारा किया जाता है।
संदर्भ
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:पुल