411 REFERENCE · Wikipedia
चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन की स्थापना सन 1959 में, यूनेस्को और विश्व संरक्षण संघ के तत्वावधान में हुई थी। चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन प्यूर्टो अयोरा, गैलापागोस, ईक्वाडोर में स्थित है। फाउंडेशन गैलापागोस द्वीपसमूह के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए समर्पित है। चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र फाउंडेशन के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है और इसका प्रयोग संरक्षण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। केन्द्र के पास विश्व भर से आये सौ से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, शोध छात्रों और सहयोगी स्टाफ की एक टीम है। फाउंडेशन सरकार के साथ लगातार निकट संपर्क बरकरार रखती है और पूरे ईक्वाडोर में गैलापागोस संरक्षण को बढ़ावा देती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:संस्था