411 REFERENCE · Wikipedia
अडोबी पेजमेकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2015
अडोब पेजमेकर Adobe PageMaker v8.0 icon.png Adobe PageMaker 7.0 on Mac OS screenshot.png PageMaker 7.0 running on Mac OS 9 Aldus असोब सिस्टम्स 7.0.2 yes 2004 03 30 प्रचलन में नहींAdobe PageMaker 7 https://www.adobe.com/products/pagemaker/ adobe.com Adobe Systems 20 October 2013 Adobe has discontinued development of PageMaker https://web.archive.org/web/20131107230059/http://www.adobe.com/products/pagemaker/ 7 नवंबर 2013 live हाँ विंडोज एक्सपी तथा इससे पूर्ववर्तीMac OS 9OS/2 v3.01 डेस्कटॉप प्रकाशन परिक्षण http://www.adobe.com/products/pagemaker/
पेजमेकर अडोबी द्वारा विकसित एक पेज लेआउट सॉफ्टवेयर है। यह डीटीपी के कार्यों में काफी प्रयुक्त होता है। इसका नवीनतम संस्करण अडोबी इनडिजाइन के नाम से है। अभी भी भारत में पेजमेकर का छोटे-मोटे व्यवसायों एवं दुकानों में काफी कार्य होता है।एडोब पेजमेकर 7.0 का परिचय (Introduction of Page Maker)
Adobe PageMaker सबसे पहले 1985 में Apple Macintosh पर Aldus द्वारा पेश किया गया डेस्कटॉप कंप्यूटर प्रोग्राम है। बाद में इसे एडोब कॉरपोरेश ने ग्रहण किया इसके बाद इसके कई वर्जन बाजार में जारी किये गए|
Adobe PageMaker एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका उपयोग ब्रोशर, फ़्लायर्स, न्यूज़लेटर्स, रिपोर्ट और कई अन्य व्यावसायिक-गुणवत्ता के दस्तावेज़ बनाने के लिए किया जाता है जो व्यवसाय या शैक्षिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं। प्रोग्राम उपयोगकर्ताओं को दस्तावेज़ों को फॉर्मेट करना, उनके लेआउट को समायोजित करना और विभिन्न डिज़ाइन विवरणों को बदलना आसान बनाता है, जैसे कि ग्राफिक्स और फोंट, दस्तावेज़ को प्रिंट करने और वितरित करने से पहले।
Shivam gir edit documents
पेजमेकर में हिन्दी लिखना
पेजमेकर की एक मुख्य कमी है कि यह इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करता, जिस कारण इसमें यूनिकोड हिन्दी (अथवा कोई अन्य इण्डिक भाषा) टाइप नहीं की जा सकती। अत: छपाई सम्बंधी कार्यों के लिये नॉनृ-यूनिकोड हिन्दी (इण्डिक) फॉण्टों का सहारा लेना पड़ता है।
अधिकतर नॉन-यूनिकोड फॉण्ट रेमिंगटन लेआउट का प्रयोग करते हैं, जिन्हें रेमिंगटन का अभ्यास न हो उनको पहले किसी अन्य औजार में टैक्स्ट टाइप करके फिर उसे कॉपी कर पेजमेकर में पेस्ट करना पड़ता है। फोनेटिक द्वारा नॉन-यूनिकोड फॉण्ट में टाइप करने के लिये हिन्दीपैड, तथा बरह डायरॅक्ट नामक तथा इनस्क्रिप्ट द्वारा टाइप करने के लिये माध्यम नामक औजार का प्रयोग किया जा सकता है।
पेजमेकर के नये संस्करण इनडिजाइन में हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं का समर्थन सक्षम करने हेतु इण्डिकप्लस नामक एक प्लगइन उपलब्ध है।
इन्हें भी देखें
अडोबी
इनडिजाइन
इण्डिक यूनिकोड
श्रेणी:अडोबी
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:सॉफ्टवेयर