Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आयापानेको

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आयापानेको (Nuumte Oote) मेक्सिको 2 *अमरीकी-इंडियन आयापानेको (Nuumte Oote, सच्ची आवाज़) उत्तरी अमरीकी महाद्वीप के देश मेक्सिको के इलाके तबास्को में बोली जाने वाली एक भाषा का नाम है। ये एक अमरीकी-इंडियन जुबान है जो की मिक्स-ज़ोक नाम के भाषा-परिवार से सम्बन्द रखती है। पूरी दुनिया में आयापानेको बोलने वाले सिर्फ दो इंसान ज़िन्दा है। उन दोनों के नाम है : इसिदरो वलास्केस (69) और मानुवेल सेगोविया (70)। बरतानिया के अखबार द गार्डियन में 11 अप्रैल 2011 को छपी एक खबर के मुताबिक ये भाषा ख़त्म होने की कगार पर हैhttp://www.guardian.co.uk/world/2011/apr/13/mexico-language-ayapaneco-dying-out भाषा मरने कि कगार पर, आखिरी दो बोलने वाले आपस में बात करने को राज़ी नहीं द गार्डियन जो तक्मन 2011-04-13 en https://web.archive.org/web/20110426195959/http://www.guardian.co.uk/world/2011/apr/13/mexico-language-ayapaneco-dying-out 26 अप्रैल 2011 live। मेक्सिको के देसी भाषाओं के राष्ट्रीय इंस्टिट्यूट ने आयापानेको की सुरक्षा करने में दिलचस्पी ज़ाहिर की है। इस सरकारी इंस्टिट्यूट ने आने वाली नस्ल को ये भाषा सिखाने के लिए कई प्लान बनाए हैं। इन में से एक प्लान है क्लासें रखना जिन में श्री मान वलास्केस और सेगोविया बाकी लोगों को आयापानेको की शिक्षा देंगे। लेकिन पैसे की दिक्कत की वजह से क्लासें अभी तक शुरू नहीं हुईं हैं। इस के इलावा अमरीका अंगूठाकार|मेक्सिको का झ्ंडा और इंडियाना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेनिअल सुस्लक इस भाषा का पहिला शब्दकोश लिखा तेय़ार कर रहें हैं। उन के काम की सब से बड़ी मुश्किलों में से एक ये है कि श्री मान वलास्केस और सेगोविया किसी पुराने मसले कि वजह से आपस में बातचीत करने से इनकार करते हैं। इस के इलावा श्री मान वलास्केस और सेगोविया आयापानेको कि दो अलेदा बोलियाँ बोलते हैं। डेनिअल सुस्लक के शब्दकोश में दोनों शामिल होंगी। हवाला श्रेणी:विश्व की भाषाएँ