411 REFERENCE · Wikipedia
गॅटकॉम्ब पार्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गॅटकॉम्ब पार्क, ग्लॉस्टरशायर, इंग्लैंड में स्थित ऐनी, प्रिंसेस रॉयल का ग्राम्य निवास है। इसे उत्तर १८वीं सदी में बनवाया गया था। इसके डिज़ाइन को जॉर्ज बसेवि नामक एक वास्तुकार ने तैयार किया था। वर्त्तमान तौर पर यह एक ग्रेड-२ सूचित भवन है। हालाँकि, इसे शाही निवास होने का दर्ज प्राप्त है, परंतु यह मुकुटिया संपदा नहीं है। इसे राजकुमारी द्वारा निजी रूप से खरीद गया है। यह बाथ स्टोन की संरचना है, और इसमें पाँच मुख्य शयनकक्ष, दो अतिरिक्त शयनकक्ष, चार रिसेप्शन रूम, एक पुस्तकालय, एक बिलियर्ड रूम, एक कंज़र्वेटरी और कुछ स्टाफ कमरे हैं।
== इन्हें भी देखें ==
बकिंघम पैलेस
होलीरूड पैलेस
विंडसर कासल
ब्रिटेन के राजकीय निवास
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==