411 REFERENCE · Wikipedia
परवाना (1971 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परवाना परवाना.jpg परवाना का पोस्टर ज्योति स्वरूप अमिताभ बच्चन, नवीन निश्चल, योगिता बाली, शत्रुघन सिन्हा, ओम प्रकाश, हेलन, लक्ष्मी छाया, ललिता पवार, असित सेन, अभि भट्टाचार्य, अनवर अली, विक्रम गोखले, राम मोहन, 1971 भारत हिन्दी
परवाना 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संक्षेप
कुमार सेन (अमिताभ बच्चन), आशा (योगिता बाली) से प्यार करता है जो पेशे से एक कलाकार है. आशा एक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऊटी जाती है और एक अमीर चाय बागान मालिक राजेश (नवीन निश्चल) से प्यार करने लग जाती है. जब कुमार को यह पता चलता है तो वह आशा के चाचा, अशोक वर्मा (ओम प्रकाश) के पास जाता है, और शादी में आशा का हाथ मांगता है. जब चाचा मना कर देते हैं तो कुमार उनकी हत्या की योजना इस तरह बनाता है और ऐसा जाल बुनता है कि किसी को उस पर शक नहीं हो. फिर वह चाचा जी की हत्या कर देता है और राजेश को हत्या के आरोप में फंसा देता है. उसको लगता है इस तरह वह आशा के प्यार को जीतने में सफल हो जायेगा लेकिन आशा अभी भी राजेश से प्यार करती है, और उसकी बेगुनाही पर विश्वास करती है.
आशा कुमार से शादी करने का वादा करती है अगर वह राजेश को उसकी मौत की सजा से मुक्त कर सके. अंत में कुमार को एहसास होता है कि आशा हमेशा राजेश से ही प्यार करती रहेगी. वह चाचा जी की हत्या की योजना का विवरण देते हुए अपना बयान लिखता है, राजेश को देता है, और आत्महत्या कर लेता है. आशा और राजेश एक हो जाते हैं.
चरित्र
मुख्य कलाकार
अमिताभ बच्चन - कुमार सेन
नवीन निश्चल
योगिता बाली
शत्रुघन सिन्हा
ओम प्रकाश
हेलन - कैबरे नर्तकी
लक्ष्मी छाया - कमला सिंह
ललिता पवार - सरिता सिंह
असित सेन
अभि भट्टाचार्य
अनवर अली
विक्रम गोखले
राम मोहन
दल
संगीत
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0067555 परवाना
श्रेणी:1971 में बनी हिन्दी फ़िल्म