Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चांगबाई पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चांगबाई पर्वत शृंखला (Changbai Mountains) या जांगबाएक पर्वत शृंखला (Jangbaek Mountains) मंचूरिया क्षेत्र में चीन और उत्तर कोरिया की सरहद पर स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह चीन को रूस के प्रिमोर्स्की क्राय प्रान्त से भी अलग करते हैं। इन्हें रूस में वोस्तोचनो-मान्चझ़ुर्स्कीए शृंखला (Vostochno-Manchzhurskie gory) कहते हैं। इस शृंखला का सबसे ऊंचा पहाड़ २,७४५ मीटर लम्बा 'बएकदू पर्वत' (Baekdu Mountain) नामक ज्वालामुखी है, जिसकी ढलानों से सोंगहुआ नदी, यालू नदी और तूमन नदी शुरू होती हैं। इन पहाड़ों में 'तिआन ची' (Tian Chi, अर्थ: स्वर्ग झील) नामक एक प्रसिद्ध बड़ी ज्वालामुखीय झील भी स्थित है। इन पहाड़ों के ऊंचे भागों में टुन्ड्रा-नुमा वनस्पति जीवन मिलता है और वृक्ष रेखा से नीचे भूर्ज, कोरियाई चीड़ (पाइन), सनोबर (फ़र) और सरल (स्प्रूस) उगते हैं। इन वनों में साइबेरियाई शेर और भालुओं के साथ-साथ अन्य जानवर भी रहते हैं। सर्दियों में तापमान गिरकर −४५°सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है लेकिन शुष्क वातावरण के कारण यहाँ हिमानियाँ (ग्लेशियर) नहीं चलतीं।. == इन्हें भी देखें == बएकदू पर्वत मंचूरिया जीलिन प्रान्त प्रिमोर्स्की क्राय == सन्दर्भ ==