411 REFERENCE · Wikipedia
द फास्ट एंड द फ्यूरियस (2001 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द फास्ट एंड द फ्यूरियस द फास्ट एंड द फ्यूरियस डीवीडी कवर.jpeg फिल्म का हिन्दी संस्करण की डीवीडी कवर रॉब कोहेन नील एच॰ मोरिट्ज़ गैरी स्कॉट थॉम्पसन
डेविड एयर गैरी स्कॉट थॉम्पसन "रेसर एक्स" केन ली पॉल वॉकर
विन डीज़ल
मिशेल रोड्रिग्ज़
जोर्डना ब्रूस्टर
रिक यूने
चाड लिंडबर्ग
जॉनी स्ट्रांग
टेड लेविन बीटी एरिकसन कोर पीटर होनेस यूनिवर्सल पिक्चर्सhttp://www.afi.com/members//catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=62011 The Fast and the Furious AFI Catalog of Feature Films 2017-08-04 https://web.archive.org/web/20170629052658/http://www.afi.com/members//catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=62011 29 जून 2017 live यूनिवर्सल पिक्चर्स 2001 06 22 106 मिनटhttp://boxofficemojo.com/movies/?id=fastandfurious.htm The Fast and the Furious (2001) 29 जून 2018 https://web.archive.org/web/20110730060515/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=fastandfurious.htm 30 जुलाई 2011 live संयुक्त राज्यhttp://ftvdb.bfi.org.uk/sift/title/670110 British Film Institute September 30, 2012 Furious London https://web.archive.org/web/20110820164401/http://ftvdb.bfi.org.uk/sift/title/670110 20 अगस्त 2011 dead
जर्मनी अंग्रेजी $38 मिलियन $207.3 मिलियन
द फास्ट एंड द फ्यूरियस 2001 की एक एक्शन-क्राइम फ़िल्म है। रॉब कोहेन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़ हैं, और इसकी कहानी गैरी स्कॉट थॉम्पसन और डेविड एयर ने लिखी है। यह द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की पहली फ़िल्म थी। 22 जून 2001 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने 38 मिलियन डॉलर के अपने बजट के मुकाबले कुल 207 मिलियन डॉलर की कमाई की।
संक्षेप
लॉस एंजेलिस के आस पास लगातार हो रही चोरियों से निजात पाने के लिए एल॰ए॰पी॰डी॰ (लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट) इंस्पेक्टर ब्रायन ओ'कॉनर को इन चोरियों की तह तक पहुँचने का जिम्मा सौंपती है। ब्रायन एक स्ट्रीट रेसर बनकर एक अन्य रेसर डोमिनिक टोरेटो (डॉम) से मित्रता करता है। वह डॉम की बहन, मिया के माध्यम से उससे नज़दीकियां बढ़ता है, और धीरे धीरे डॉम के गुट में जगह बना लेता है, जिसमें डॉम की प्रेमिका लैटी के अतिरिक्त तीन अन्य सदस्य विन्स, लियोन और जेसी भी होते हैं। एक रात ब्रायन डॉम के विरोधी गुट के सरगना ट्रान के गेराज पर छापा मारता है, जहाँ उसे चोरी हुआ कुछ सामान रखा मिलता है। वह तुरंत एल॰ए॰पी॰डी॰ को खबर करता है, जो ट्रान और उसके सहयोगी लांस को गिरफ्तार कर लेते हैं, लेकिन वह सारा सामान वैध निकलता है, और पुलिस को ट्रान को छोड़ना पड़ता है। अगले दिन, एक रेस में जेसी ट्रान से एक कार हार जाता है, लेकिन शर्तानुसार अपनी कार ट्रान को देने की बजाय वह वहां से भाग निकलता है।
उसी रात को ब्रायन डॉम और उसके साथियों को रात को निकलते देखता है, जिससे उसे पता चलता है कि डॉम ही असली चोर है। वह मिया को अपनी असलियत बताता है, और डॉम को रंगे हाथों पकड़ने के लिए उसके पीछे निकल पड़ता है। चोरी के समय विन्स घायल हो जाता है, और फिर मेडिकल सहायता बुलाने के लिए ब्रायन को डॉम के सामने अपने आधिकारिक रेडियो से इमरजेंसी कॉल करनी पड़ती है, जिससे उसकी पोल खुल जाती है। एम्बुलेंस के पहुँचते ही डॉम बाकी लोगों के साथ वापस चला जाता है। ब्रायन भी डॉम के घर जाता है, जहाँ थोड़ी देर में जेसी भी आ जाता है, और ट्रान से उसकी जान बचाने के लिए डॉम से सहायता मांगता है। जेसी का पीछा करते हुए ट्रान भी वहां आ धमकता है, और उन पर गोलियां बरसा देता है, जिससे जेसी वहीं मर जाता है। डॉम और ब्रायन ट्रान और लांस का पीछा कर उन्हें मार देते हैं, लेकिन डॉम की कार क्षतिग्रस्त हो जाती है। अंत में, ब्रायन डॉम को पकड़ने की जगह उसे अपनी कार दे देता है, जिससे वह पुलिस से बचकर भाग निकलता है।
पात्र
पॉल वॉकर – ब्रायन ओ'कॉनर
विन डीज़ल – डोमिनिक टोरेटो
मिशेल रोड्रिग्ज़ – लैटी ओर्टिज़
जोर्डना ब्रूस्टर – मिया टोरेटो
रिक यूने – जॉनी ट्रान
चाड लिंडबर्ग – जेसी
जॉनी स्ट्रांग – लियोन
मैट स्कल्ज़ – विन्स
टेड लेविन – टेनर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
The Fast and the Furious द फास्ट एंड द फ्यूरियस
0232500
1108372_fast_and_the_furious
श्रेणी:द फास्ट एंड द फ्यूरियस
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:द फास्ट सागा फ़िल्में