411 REFERENCE · Wikipedia
क़श्क़ादरिया प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में क़श्क़ादरिया प्रान्त (लाल रंग में)
क़श्क़ादरिया प्रान्त (उज़बेक: Қашқадарё вилояти, क़श्क़ादरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: QashqadaryoProvince) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। यह क़श्क़ादरिया नदी के जलसम्भर क्षेत्र में और पामीर पर्वतों की पश्चिमी ढलानों में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २८,४०० वर्ग किमी है और २००७ में इसकी अनुमानित आबादी २०,६७,००० थी। इस सूबे के ७०% से अधिक लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। क़श्क़ादरिया प्रान्त की राजधानी क़रशी शहर है।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007
नाम का उच्चारण
'क़श्क़ादरिया' में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' 'क़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान